- Home
- Entertainment
- Bollywood
- नई नवेली दुल्हनिया को शादी के फौरन बाद हनीमून पर यहां ले जाएंगे वरुण, वेडिंग वेन्यू से ही होंगे रवाना
नई नवेली दुल्हनिया को शादी के फौरन बाद हनीमून पर यहां ले जाएंगे वरुण, वेडिंग वेन्यू से ही होंगे रवाना
मुंबई। वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी की खबरें इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। आए दिन शादी से जुड़ी नई-नई डिटेल्स सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन शादी के बाद हनीमून में अपनी दुल्हनिया को कहां ले जाएंगे, इस बात का भी खुलासा हो गया है। वेडिंग सूत्र.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के फौरन बाद ये कपल हनीमून के लिए निकलने वाला है। आखिर कहां हनीमून मनाएंगे वरुण और नताशा...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद तुर्की के सबसे पुराने और खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हनीमून मनाएंगे। यहां ये कपल सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल में रुकेगा। इसकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत और आलीशान फाइव स्टार होटल्स में होती है।
रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन और नताशा शादी के फौरन बाद वेन्यू यानी अलीबाग से ही अपने हनीमून के लिए रवाना होने वाले हैं। फिलहाल ये कपल अपने-अपने परिवार के साथ अलीबाग पहुंच चुका है, जहां इनकी ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
शुक्रवार शाम को मशहूर सेलिब्रिटी और मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा भी अलीबाग पहुंच चुकी हैं। शनिवार को वरुण और नताशा की मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की रस्में होंगी। इसके अगले दिन यानी 24 जनवरी को वरुण धवन और नताशा दलाल 7 फेरे लेने वाले हैं।
कपल की शादी अलीबाग के आलीशान महल 'द मेंशन हाउस' में होगी। शादी के लिए मेंशन हाउस को रंग-बिरंगे फूलों और तोरण से सजाया गया है। वहीं, पूरे मेंशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण के चाहने वालों के एक्साइटमेंट को ध्यान में रखते हुए धवन फैमिली ने शादी के वेन्यू की सुरक्षा और भी कड़ी करवाई है। वेन्यू की सुरक्षा के लिए सीसीटीवर की संख्या में भी इजाफा किया गया है। यहां फ्लैक्स बोर्ड्स भी हटवा दिए हैं ताकि कोई शादी की फोटोज बाहर से न ले सके।
वरुण और नताशा की शादी में महज 50 मेहमानों को ही बुलाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि शादी में शरीक होने सलमान खान, करन जौहर, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिज और शाहरुख खान जैसे स्टार्स पहुंच सकते हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का कोरोना टेस्ट भी होगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो डेविड धवन ने बेटे की शादी के लिए अमिताभ बच्चन और गोविंदा को न्योता नहीं भेजा है। यहां तक कि बोनी कपूर, जिनके बच्चे वरुण धवन के करीबी दोस्त हैं उनको भी इन्वाइट नहीं किया गया है।
हालांकि, बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को इन्विटेशन दिया गया है। अनिल कपूर के परिवार से किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। शादी में जो गेस्ट नहीं आ पाएंगे, उन्हें मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन के जरिए बुलाया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।