MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सलमान की मां से होती थी इस एक्ट्रेस की तुलना, 4 बच्चों के पिता से की शादी, रिश्ते में है संजय दत्त की बुआ

सलमान की मां से होती थी इस एक्ट्रेस की तुलना, 4 बच्चों के पिता से की शादी, रिश्ते में है संजय दत्त की बुआ

मुंबई. कोरोना (corona) की दहशत अभी भी बनी हुई है और अभी भी हर रोज इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। इस स्थिति में भी सरकार लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। हालांकि, महामारी के बीच भी आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने काम पर लौट आए है। सेलेब्स जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव है वहीं उनसे जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं। इसी बीच आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए डांस भी उतना ही जरूरी है जितना जिंदा रहने के लिए खाना। एक जमाने इस एक्ट्रेस की सलमान खान (salman khan) की सौतेली मां हेलन (helen) के साथ होती है। यह एक्ट्रेस है मधुमती (madhumati), जिन्हें 60-70 के दशक में फिल्मों में कैबरे डांस करते देखा गया था। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 19 2021, 10:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

आपको बता दें कि 1977 में आई अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर की फिल्म अमर अकबर एंथनी में वे आखिरी बार नजर आई थी। फिल्मों में काम बंद करने के बाद उन्होंने अपना डांस स्कूल शुरू किया। 

27

मधुमती के डांस स्कूल में कई नामी बॉलीवुड एक्टर्स ने उनसे डांस सीखा जिसमें अक्षय कुमार, गोविंदा, तबू और अमृता सिंह का नाम शामिल है। डांस के साथ-साथ उन्होंने अपना एक्टिंग स्कूल भी शुरू कर लिया। 

37

मधुमती 83 साल की है। उनको बचपन से ही डांस का शौक था। और इसी वजह से उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की। इसके साथ- ही वो डांस भी सीखती रहीं। वो भारतनाट्यम, कथक, मनिपुरी और कथकली के अलावा फिल्मी डांस भी करती थीं। 

47

स्कूल में पढ़ते हुए ही मधुमती ने स्टेज पर भी डांस करना शुरू कर दिया था और इसके बाद उन्हें फिल्मों में ऑफर मिलने लगे। मधुमती फिल्मों में करियर नहीं बनाना चाहती थीं। उनके पिता ने उन्हें फिल्मों में यह कहकर काम करने की इजाजत दी थी कि वे केवल डांस से जुड़े ऑफर ही स्वीकार करेंगी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

57

सुनील दत्त और उनकी पत्नी नरगिस मधुमती के काफी करीबी थे और उन्हें पसंद करते थे। इसकी वजह थी कि मधुमती, सुनील दत्त को राखी बांधती थीं। इस नाते मधुमती रिश्ते में संजय दत्त की बुआ लगती है।

67

मधुमती ने चार बच्चों के पिता मनोहर दीपक से शादी की। मधुमती की मां दीपक को पसंद तो करती थीं लेकिन उनसे अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन फिर भी मधुमती ने दीपक मनोहर से 19 साल की उम्र में शादी कर ली। 

77

मधुमती की तुलना फिल्मों की कैबरे डांसर हेलन से होती थी। एक इंटरव्यू में मधुमती ने कहा था- हम दोनों दोस्त थे लेकिन हेलन जी सीनियर थी। हम दोनों के लुक्स काफी मिलते-जुलते थे। कुछ लोग हमेशा हमारी तुलना करते रहते थे। मैंने हेलन जी के साथ कुछ गानों में काम भी किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bhooth Bangla Release Date: फिर बदली अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी
Recommended image2
Shahrukh Khan की डबल रोल वाली पहली फिल्म कौन सी, अब तक कितनी मूवी में किया ऐसा रोल?
Recommended image3
Dhurandhar 2 Day 1 Box Office: पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'धुरंधर 2'? टूटेगा सलमान खान का रिकॉर्ड!
Recommended image4
Rekha समेत 32 वेटरन एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार, रैंप वॉक पर उतरीं वेटरन हीरोइन
Recommended image5
Akshay की Bhooth Bangla की नई डेट, इस तारीख को रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved