रिलीज होते ही विवादो में फंसी 'कमांडो 3', एक सीन को देखकर भड़के लोग
मुंबई. विद्धुत जामवाल स्टारर फिल्म 'कमांडो 3' को सिनेमाघरों में शुक्रवार 29 नवंबर को रिलीज किया जा चुका है। लेकिन रिलीज होने के पहले दिन ही ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, मूवी में पहलवानों को लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करते दिखाया गया है। इसे देखने के बाद लोग भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं।
15

दरअसल, 'कमांडो 3' से पांच मिनट की एक वीडियो क्लिप यूट्यूब पर शेयर की गई है। इसमें एक पहलवान स्कूल की बच्ची की स्कर्ट को उठाते हुए दिखाई दे रहा है और तभी विद्धुत जामवाल की एंट्री होती है और वो सभी की जमकर पिटाई करते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
इस सीन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसे फिल्म में नहीं दिखाना चाहिए था। कोई कह रहा है कि सीन को ज्यादा डिसक्राइब नहीं करना था और विद्धुत की एंट्री और जल्दी होनी चाहिए थी।
35
'कमांडो 3' के इस सीन को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'पहलवान महिलाओं की इज्जत करते हैं और फिल्म में यह सीन उनके कैरेक्टर के खिलाफ है।'
45
कुछ यूजर्स ने कमेंट किया है, 'कुश्ती को इसमें ना लाएं...पहलवान कभी इस तरह की गंदी हरकत नहीं करते हैं।' वहीं एक यूजर ने 'कमांडो 3' को बॉयकॉट करने की मांग तक कर दी है।
55
एक व्यूअर ने लिखा, 'बच्चों की न्यूडिटी दिखाकर आप बस पब्लिसिटी चाहते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'अपनी स्क्रिप्ट को प्रमोट करने के लिए हमारे पहलवान को बदनाम मत करो।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos