- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Vogue 2019: सनी लियोनी से श्रीदेवी की बेटी तक वोग अवॉर्ड शो में दिखा इन स्टार्स का ग्लैमरस अवतार
Vogue 2019: सनी लियोनी से श्रीदेवी की बेटी तक वोग अवॉर्ड शो में दिखा इन स्टार्स का ग्लैमरस अवतार
मुंबई. वोग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट सेरेमनी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने भी शिरकत की। इस मौके पर कलकी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस शादी से पहले ही पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं।
19

इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके दी थी। इनके अलावा पित संग सनी लियोनी भी क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आईं।
29
कैटरीना कैफ को तो रेड कार्पेट पर देखते ही बन रहा था। एक्ट्रेस ने इवेंट में बलून लुक गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने रेड ईयर रिंग कैरी की थी।
39
गोल्डन शिमरी ड्रेस में मानुषी छिल्लर भी दिखीं। बता दें, इन्हें 2017 में विश्व सुंदरी की खिताब दिया गया था।
49
रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस शो में भी उनका सभी से अलग ड्रेसिंग सेंस देखा गया। वे रेड कार्पेट पर मरून कलर की फॉर्मल ड्रेस में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने रेड और ब्लैक शूज के साथ छड़ी कैरी की हुई थी।
59
एक साल बाद कैंसर का इलाज करवाकर लौंटी सोनाली बेंद्रे ने भी इवेंट में शिरकत की। इसमें उन्होंने सिल्वर शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी। इस दौरान वे काफी कूल नजर आईं।
69
सुरवीन चावला ने इवेंट में क्रीम कलर की ड्रेस पहनी थी। इस आउटफिट में हॉट लग रही थीं।
79
साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी शो में शिरकत की। इस दौरान वे किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। इनके साथ इवेंट में पॉपुलर यूट्यूबर-कॉमेडियन-एक्ट्रेस और होस्ट लिली सिंह भी नजर आईं।
89
शो में अनुष्का शर्मा पैंट-सूट में दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स और खुले बाल कैरी किए थे।
99
इस इवेंट के दौरान श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर रेड गाउन में नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos