- Home
- Entertainment
- Bollywood
- तो इस कारण ऐश्वर्या नहीं चाहती थीं पति अभिषेक बच्चन करे प्रियंका चोपड़ा के साथ काम, जानें वजह
तो इस कारण ऐश्वर्या नहीं चाहती थीं पति अभिषेक बच्चन करे प्रियंका चोपड़ा के साथ काम, जानें वजह
मुंबई. देशभर में कोरोना वायरस की दहशत फैली हुई है। इस वायरस की चपेट में रोज लोग आ रहे हैं और हर दिन कई लौग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में हालात अच्छे नहीं है। यहां भी हर रोज कई लोग इस वायरस से संक्रामित हो रहे हैं। लेकिन लोगों की सुविधा की खातिर सरकार ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत और आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्सा, थ्रोबैक फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर एक किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। ये किस्सा अभिषेक का प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में काम करने को लेकर है। आइए, जानते है क्या है पूरा मामला।

बात ज्यादा पुरानी नहीं है। सालभर पहले आई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक में ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन को एक रोल ऑफर हुआ था।
कहा जाता है कि जब सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक अभिषेक बच्चन को ऑफर हुई थी तो ऐश्वर्या इस बात को लेकर खुश नहीं थी।
इस फिल्म अभिषेक को प्रियंका चोपड़ा के पति का रोल ऑफर हुआ था। जो ऐश को पसंद नहीं आया था। पत्नी की खातिर अभिषेक ने फिल्म करने से मना कर दिया था।
दरअसल, इस फिल्म अभिषेक को करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था। और ऐश नहीं चाहती थी उनके पति फिल्मों में छोटा-मोटा रोल प्ले करें। बाद में ये किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था।
ऐश्वर्या चाहती थी उनके पति अभिषेक फिल्मों में स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर निभाए। और ये फिल्म ज्यादातर मां-बेटी के रिश्तों पर बेस्ड थी।
ये फिल्म आयशा चौधरी नाम की लड़की की रियल लाइफ बेस्ड थी। आयशा को छोटी उम्र में एक ऐसी बीमारी हो गई थी जिसकी वजह से उनकी 18 की उम्र में मौत हो गई थी। हालांकि उसका ब्रिटेन में बोन मेरो ट्रांसप्लांट भी किया गया था।
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म लूडो, द बिग बुल और बॉस बिश्वास है। वहीं, ऐश्वर्या के पास फिलहाल किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।