MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बहू ऐश्वर्या को इस शख्स ने मारा ताना तो ढाल बन खड़े हो गए ससुर अमिताभ बच्चन, ऐसी है दोनों की बॉन्डिंग

बहू ऐश्वर्या को इस शख्स ने मारा ताना तो ढाल बन खड़े हो गए ससुर अमिताभ बच्चन, ऐसी है दोनों की बॉन्डिंग

मुंबई। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बेहद किस्मतवाली हैं, जिन्हें ससुराल में पति के साथ ही सास-ससुर का भी भरपूर प्यार मिला है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कुछ ऐसे वाकये हैं, जो ये साबित करते हैं कि ऐश्वर्या राय ससुर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की लाडली हैं और वो अपनी बहू के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकते। एक बार डायरेक्टर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने ऐश्वर्या और उनके काम को लेकर कुछ कमेंट कर दिया था, जिस पर अमिताभ बच्चन फौरन अपनी बहू के पक्ष में ढाल बनकर खड़े हो गए थे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 12 2021, 06:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

ये वाकया 2011 में फिल्म 'हीरोइन' के दौरान का है। दरअसल, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय लीड एक्ट्रेस थीं। ऐश्वर्या ने कुछ दिनों तक फिल्म की शूटिंग की और उसके बाद उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। ये जान कर मधुर भंडारकर हैरान रह गए थे। 

29

दरअसल, ऐश्वर्या राय ने करीब 65 दिनों तक फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। लेकिन तभी उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला। इसके बाद ऐश्वर्या ने फैसला किया कि वो अब फिल्म में काम नहीं करेंगी। इस तरह अचानक बीच में काम करने से मना करने पर मधुर भंडारकर नाराज हो गए थे। 

39

इसके बाद मधुर भंडारकर ने ऐश्वर्या पर आरोप लगाया कि उन्हें पहले से अपनी प्रेग्नेंसी का पता था, लेकिन उन्होंने यह बात छुपाते हुए शूटिंग जारी रखी। अब बीच में अचानक काम करने से मना कर दिया, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान होगा। मधुर भंडारकर ने कहा था कि ये उनका बड़ा प्रोजेक्ट है। 

49

मधुर भंडारकर ने एक इंटरव्यू में कहा था- अगर ऐश्वर्या ने पहले ही हमें अपनी प्रेग्नेंसी और हेल्थ इश्यू के बारे में बताया होता तो हम शूटिंग शुरू ही नहीं करते। हमें ये जानकारी मीडिया से पता चली कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट है और नवंबर में उनकी ड्यू डेट है। हम इस प्रोजेक्ट में डेढ़ साल से काम कर रहे थे और अचानक इस पर पानी फिर गया। बाद में इस मूवी में करीना कपूर को लिया गया था।

59

मधुर भंडारकर द्वारा बहू ऐश्वर्या पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद ससुर अमिताभ बच्चन ने मीडिया में सफाई दी थी। उन्होंने ऐश्वर्या का बचाव करते हुए कहा था- जब ऐश्वर्या ने फिल्म साइन की तो ये सभी जानते थे कि वे शादीशुदा हैं। तो क्या आपका ये कहना है कि एक्टर्स को शादी नहीं करना चाहिए या बच्चे पैदा नहीं करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि कॉन्ट्रैक्ट में इस तरह का कोई नियम होना चाहिए।

69

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में जया बच्चन ने बताया था कि बहू ऐश्वर्या को देखते ही अमिताभ का चेहरा चमक उठता है। अमिताभ की कोशिश रहती है कि उनकी बहू को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। एक बार इवेंट में ऐश्वर्या अपनी ड्रेस की वजह से परेशान थीं, तब अमिताभ बच्चन ने बिना किसी झिझक के उनकी ड्रेस ठीक की थी।

79

ये मामला 2015 में एक इवेंट के दौरान का है, जहां ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची थीं। इस इवेंट में ऐश्वर्या राय ने गाउन पहना था। इवेंट के दौरान रेड कार्पेट पर फोटो खिंचाते वक्त ऐश्वर्या की ड्रेस उनके पैरों में फंस गई थी। तब अमिताभ बच्चन ने बिना किसी झिझक के बहू की ड्रेस ठीक करने में मदद की थी।

89

अमिताभ बच्चन ने बिना किसी की परवाह किए फौरन ऐश्वर्या की ड्रेस ठीक करवाई और इसके बाद वो कम्फर्टेबल हुईं। अमिताभ बच्चन के ऐसा करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी दिल खोल कर तारीफ की थी। कई लोगों ने बिग बी को रियल जेंटलमैन बताया था। 
 

99

बता दें कि ऐश्वर्या ने अप्रैल, 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद ऐश्वर्या राय नवंबर, 2011 में बेटी आराध्या की मां बनीं। प्रेग्नेंसी के वक्त ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया था। बाद में उन्होंने 2015 में फिल्म जज्बा से कमबैक किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Recommended image2
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट
Recommended image3
Border 2: इन 9 फिल्मों को रौंद 400 करोड़ क्लब में एंटर हुई सनी देओल की बॉर्डर 2
Recommended image4
Ajay Devgn की गोलमाल 5 में किस सुपरस्टार की एंट्री? इतना खतरनाक होगा रोल
Recommended image5
Javed Akhtar ने फराह खान को बताया 41 का मतलब, चौंका देगा ये मामला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved