MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शाहरुख, दीपिका से ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड के ये सितारे 2019 में रहे बड़े पर्दे से गायब

शाहरुख, दीपिका से ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड के ये सितारे 2019 में रहे बड़े पर्दे से गायब

मुंबई. 2019 बॉलीवुड के खई सितारों के लिए शानदार साबित रहा तो कई स्टार्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। क्योंकि, इस साल सिनेमा जगत के कुछ सितारे बड़े पर्दे से गायब रहे, जिनकी साल में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। 2019 खत्म होने को है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। ऐसे सभी नए साल के स्वागत की तैयारी में बिजी हैं। तो ऐसे में साल के आखिरी महीने में बता रहे उन सितारों के बारे में, जो इस साल बड़े पर्दे गायब रहे। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 25 2019, 09:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान 2018 में आखिरी बार अपनी फिल्‍म 'जीरो' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आए थे। लेकिन उनकी ये फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपनी किसी भी आने वाली फिल्‍म का ऐलान नहीं किया था और उसके बाद ना ही वह किसी फिल्‍म में नजर आए। फिलहाल वह बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्मों और वेबसीरिज से जुड़े हुए हैं।
210
इस साल दीपिका पादुकोण भी बड़े पर्दे से गायब रहीं। वो आखिरी बार 2018 में फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं। इसके बाद पिछले साल ही उन्होंने रणवीर सिंह से शादी की और लंबा ब्रेक लिया। इसके बाद वो इस पूरे साल सिल्‍वर स्‍क्रीन से दूर रहीं। हालांकि अब वह अब अगले साल 2020 में मेघना गुलजार की फिल्‍म 'छपाक' और कबीर खान की फिल्‍म '83' में नजर आएंगी।
310
संजय दत्त की बायोपिक से सभी का दिल जीतने के बाद रणवीर कपूर भी सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गए। ये फिल्म पिछले साल 2018 में रिलीज की गई थी। रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्‍म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से पहली बार दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
410
अनुष्का शर्मा पिछले साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के जरिए आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने फिल्‍मों से ब्रेक लिया हुआ है। पति विराट कोहली के साथ अपना क्‍वॉलिटी बिताने के साथ-साथ अपने प्रोडक्‍शन हाउस का काम भी देख रही हैं।
510
अभिषेक बच्चन आखिरी बार 2018 में तापसी पन्नू और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आए थे। हालांकि, अब जूनियर बच्‍चन जल्‍द ही शाहरुख खान के प्रोडक्‍शन में बन रही फिल्‍म 'बॉब बिस्वास' में नजर आएंगे। अन्नपूर्णा घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म अगले साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
610
विश्व सुंदरी रह चुकीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार 2018 में अनिल कपूर की आई फिल्म 'फन्ने खां' में देखा गया था। लेकिन इसके बाद वो पूरे साल 2019 में बडे़ पर्दे से गायब रहीं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अगले साल 2020 में बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं।
710
मल्टीस्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज की गई थी। इसमें आमिर खान को भी अहम रोल में देखा गया था। हालांकि, इस फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद आमिर इस साल 2019 में बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब रहे। बता दें, आमिर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी यह फिल्‍म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
810
कैंसर की बीमारी से जंग जीत कर लौटे इरफान खान को भी 2018 में आखिरी बार फिल्म 'ब्‍लैकमेल' में देखा गया था। हालांकि, 2019 में वह पूरे साल अपनी कैंसर जैसी बीमारी के चलते बड़े पर्दे से दूर रहे हैं। लेकिन अब वह पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य हैं और जल्‍द ही करीना कपूर के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगे।
910
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की थी। लेकिन इसके बाद वो किसी भी फिल्म में 2019 में नजर नहीं आईं। हालांकि, उनके पास 'रूही आफजा', 'तख्त' और वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' है, जिसमें वो नजर आने वाली हैं।
1010
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने पिछले साल 2018 में 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में नजर आई थीं। हालांकि, 2019 में उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। वे 2020 में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' और वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav की चमकी किस्मत! जेल में बंद एक्टर की फीस बढ़ी, नई फिल्म में मिला विलेन का रोल
Recommended image2
O Romeo छोड़ो, इस फिल्म ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, पहले दिन के मुकाबले की 133% ज्यादा कमाई
Recommended image3
Shahid Kapoor की वो आखिरी 5 फिल्में, ऐसा रहा था BO पर हाल-चौंका देगी कमाई
Recommended image4
भगवान शंकर पर बनी इन 5 फिल्मों की कमाई से हिला BOX OFFICE, एक ने 600Cr+ कमाए
Recommended image5
Rajpal Yadav जेल से रिहा? सलमान खान के लिए क्या बोले, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई,
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved