- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जब घर पर रहकर ऐसी हो गई थी अक्षय कुमार से करीना तक की हालत, पहचानना भी हो रहा था मुश्किल, Photos
जब घर पर रहकर ऐसी हो गई थी अक्षय कुमार से करीना तक की हालत, पहचानना भी हो रहा था मुश्किल, Photos
मुंबई. साल 2020 खत्म होने में अभी कुछ बाकी है। ये साल आमजनों से लेकर बॉलीवुड तक के लिए अच्छा नहीं रहा। आमजनों से लेकर सेलेब्स तक को कोरोना (corona) जैसे खतरनाक वायरस की वजह से कई महीनों तक घर में कैद होकर रहना पड़ा। इस दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहे। कोरोना काल में घर में ही रहने की वजह से सेलेब्स सैलून तक नहीं जा पाए, जिसकी वजह से उनका बदला लुक भी फैन्स को देखने को मिला। अक्षय कुमार (akshay kumar), करीना कपूर (kareena kapoor), सैफ अली खान (saif ali khan) से लेकर मलाइका अरोड़ा (maliaka arora) और सलमान खान (salman khan) तक का लुक एकदम बदल गया था।

कोरोना काल में जहां अक्षय कुमार के बाल और दाढ़ी सफेद दिखे थे वही, करीना के चेहरे पर उदासी और पिंपल नजर आए थे। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा का तो चेहरा इतना सूज गया था कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था।
बता दें कि घर में रहकर मलाइका की ऐसी हालत हो गई है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था।
लॉकडाउन के पहले से ही पनवेल वाले फॉर्महाउस में रह रहे सलमान खान की दाढ़ी भी काफी बढ़ गई थी। उनके चेहरे भी झुर्रियां दिखाई दे रही है थी।
सैफ अली खान के बाल बढ़ गए थे और उनकी दाढ़ी का रंग भी चेंज हो गया था। करीना ने पति की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
ऋतिक रोशन की दाढ़ी बढ़ गई थी। वे इस लुक में स्मार्ट लग रहे थे।
कोरोना काल में सैलून नहीं जाने की वजह से अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया के बालों का रंग भी सफेद नजर आने लगा था।
स्पॉ नहीं जाने की वजह से करीना कपूर के पिम्पल निकल आए थे, जिसे देखकर वह चौंक गई थी।
अक्षय कुमार भी लॉकडाउन के दौरान सफेद दाढ़ी, बिखरे बालों में नजर आए थे।
शाहरुख खान के बाल काफी बढ़ गए थे। लॉकडाउन में वे किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आए थे।
आमिर खान के भी सारे बाल सफेद हो गए थे। हालांकि, इस लुक में भी वे काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
सैलून नहीं जा पाने के कारण करन जौहर के पूरे बाल सफेद हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने घर पर ही बालों में डाई लगानेकी कोशिश की थी।
लॉकडाउन के दौरान लारा दत्ता की फोटो सामने आई थी, जिसमें उनके बालों का रंग बदला-बदला दिखा था।
वरुण धवन ने लॉकडाउन में अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की थी। वे जमीन पर लेटे और उनकी भी दाढ़ी और बाल काफी बढ़े दिख रहे थे। लंबे समय से घर पर रहने के कारण उनकी हालत ऐसी हो गई थी।
लॉकडाउन के दौरान विक्की कौशल की दाढ़ी और बाल काफी बढ़ गए थे। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी।
कार्तिक आर्यन की भी दाढ़ी के साथ बाल काफी बढ़ गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की थी।
मिलिंद सोमन ने लॉकडाउन के दौरान न सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया, बल्कि अपना पूरा लुक चेंज कर लिया। पूरे लॉकडाउन में उन्होंने बड़े बाल रखे और उनका ये ग्रे हेयर लुक काफी चर्चा में रहा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।