MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • ये हैं अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य के 9 'किले', कभी इनकी हैसियत थी मगर आज फंसे हैं कर्ज के दलदल में

ये हैं अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य के 9 'किले', कभी इनकी हैसियत थी मगर आज फंसे हैं कर्ज के दलदल में

बिजनेस डेस्क। देश के मशहूर कारोबारियों में शुमार अनिल अंबानी फिलहाल कर्ज के दलदल में हैं। अपने अच्छे दिनों के दौरान अनिल ने कई कारोबार में हाथ आजमाए। वागर वक्त के साथ सबकुछ वैसा नहीं हुआ जैसा उन्होंने सोचा था। उनकी योजनाएं असफल साबित हुईं और वो इन कारोबारी असफलताओं के बाद कर्ज के दलदल में फंस चुके हैं। अनिल की कुछ कंपनियां डिफ़ाल्ट हो चुकी हैं। रिलायंस कम्युनिकेशन ने तो ऑपरेशन ही बंद कर दिया है।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 16 2020, 02:51 PM IST| Updated : Jul 16 2020, 04:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

अनिल अंबानी रिलायंस "अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप" के चेयरमैन हैं। ग्रुप का मुख्यालय मुंबई के सांताक्रूज में है। पिता के निधन और बड़े भाई मुकेश अंबानी से बंटवारे के बाद 2006 में अनिल अंबानी के ग्रुप की नींव पड़ी थी। पिता के कारोबारी साम्राज्य में से उन्हें रिलायंस इन्फोकॉम, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस कैपिटल का कारोबार मिला था। आइए एक नजर डालते हैं अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य और उनकी मौजूदा हैसियत पर। 
 

211

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर 
इसे लोग रिलायंस एनर्जी लिमिटेड के रूप में भी जानते हैं। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड प्राइवेट सेक्टर इंटरप्राइज़ है जो ऊर्जा उत्पादन, रक्षा, निर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में इनवॉल्व है। अनिल अंबानी की इस कंपनी का कुल असेट 16,150 करोड़ रुपये (2018 तक) है और इसका मुख्यालय नवी मुंबई में है। कंपनी पर करीब 23,144 करोड़ का डेब्ट है। 

311

रिलायंस पावर 
रिलायंस पावर को पहले रिलायंस एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड कहा जाता था। ये कंपनी भारत और दुनिया में पावर प्रोजेक्ट्स को स्टेबलिश करने, बनाने, चलाने और उसे मेंटेन करने के लिए जानी जाती है। कंपनी के पास भारत के प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा पावर प्रोजेक्ट्स हैं जो थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित हैं। 2019 में कंपनी का रेवेन्यू  768.73 करोड़ रुपये था। कंपनी पर करीब 31,697 करोड़ रुपये का डेब्ट है। 

411

रिलायंस कम्युनिकेशन 
रिलायंस कम्युनिकेशन भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर नेटवर्क प्रोवाइडर के रूप में मशहूर है। लेकिन फरवरी 2019 में ये कंपनी पूरी तरह से बैंकरप्ट हो गई। कंपनी का मुख्यालय नवी मुंबई में है। कुल असेट 18,000 करोड़ रुपये है। कंपनी के ऊपर 50,000 करोड़ का कर्ज है। 

511

रिलायंस कैपिटल 
रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी के ग्रुप की फाइनेशियल सर्विसेस होल्डिंग कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय सांताक्रूज में है। मार्च 2017 तक कंपनी का कुल असेट 82,209 करोड़ रुपये था। 2016 में अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को इसका सीईओ बनाया गया था। इस कंपनी पर 46,400 करोड़ का डेब्ट है। 

611

रिलायंस होम फाइनेंस 
दरअसल, यह कंपनी भी अनिल अंबानी के रिलायंस कैपिटल का हिस्सा है। इसकी स्थापना 2009 में की गई थी। कंपनी होम फाइनेंस के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के ऊपर 13120 करोड़ का डेब्ट है। 

711

रिलायंस नैवल एंड इंजीनियरिंग 
रिलायंस नैवल एंड इंजीनियरिंग को रिलायंस डिफेंस और इंजीनियरिंग लिमिटेड के रूप में भी जाना जाता है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है और ये हैवी इंडस्ट्रीज और जहाज के निर्माण में शामिल है। ये भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी है जिसे वारशिप बनाने का भी ठेका और लाइसेंस मिला था। 2018 तक कंपनी का रेवेन्यू 1,413 करोड़ रुपये था। 

811

रिलायंस एंटरटेनमेंट  
रिलायंस एंटरटेनमेंट के जरिए ग्रुप के मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस को डील किया जाता है। कंपनी में अनिल की पत्नी टीना अंबानी भी "की परसन" हैं। टीना एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। ये कंपनी कंटेंट, प्रसारण और उसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कई प्रोडक्शन कंपनियों से कंपनी का करार भी है। 
 

911

रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड 
दरअसल, रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड रिलायंस कैपिटल का ही एक पार्ट है। ये हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करती है। देशभर में इसके 139 ऑफिस हैं। 

1011

कोकिलबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल 
कोकिलबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल तकनीकी और सुख सुविधाओं से लैस अस्पताल है। इसकी स्थापना मुंबई के वर्सोवा में की गई थी। हॉस्पिटल में 750 बिस्तर की सुविधा है। 2016 में हॉस्पिटल ने महाराष्ट्र के रूरल इलाकों में 18 कैंसर केयर सेंटर्स को खोलने की घोषणा की। हॉस्पिटल की चेयरपर्सन अनिल की पत्नी टीना हैं। 

1111

इनके अलावा अनिल अंबानी के कंपनियों की कई और छोटी-बड़ी कारोबारी इकाइयां हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved