- Home
- Business
- Money News
- ये हैं अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य के 9 'किले', कभी इनकी हैसियत थी मगर आज फंसे हैं कर्ज के दलदल में
ये हैं अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य के 9 'किले', कभी इनकी हैसियत थी मगर आज फंसे हैं कर्ज के दलदल में
बिजनेस डेस्क। देश के मशहूर कारोबारियों में शुमार अनिल अंबानी फिलहाल कर्ज के दलदल में हैं। अपने अच्छे दिनों के दौरान अनिल ने कई कारोबार में हाथ आजमाए। वागर वक्त के साथ सबकुछ वैसा नहीं हुआ जैसा उन्होंने सोचा था। उनकी योजनाएं असफल साबित हुईं और वो इन कारोबारी असफलताओं के बाद कर्ज के दलदल में फंस चुके हैं। अनिल की कुछ कंपनियां डिफ़ाल्ट हो चुकी हैं। रिलायंस कम्युनिकेशन ने तो ऑपरेशन ही बंद कर दिया है।
| Published : Jul 16 2020, 02:51 PM IST / Updated: Jul 16 2020, 04:29 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अनिल अंबानी रिलायंस "अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप" के चेयरमैन हैं। ग्रुप का मुख्यालय मुंबई के सांताक्रूज में है। पिता के निधन और बड़े भाई मुकेश अंबानी से बंटवारे के बाद 2006 में अनिल अंबानी के ग्रुप की नींव पड़ी थी। पिता के कारोबारी साम्राज्य में से उन्हें रिलायंस इन्फोकॉम, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस कैपिटल का कारोबार मिला था। आइए एक नजर डालते हैं अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य और उनकी मौजूदा हैसियत पर।
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर
इसे लोग रिलायंस एनर्जी लिमिटेड के रूप में भी जानते हैं। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड प्राइवेट सेक्टर इंटरप्राइज़ है जो ऊर्जा उत्पादन, रक्षा, निर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में इनवॉल्व है। अनिल अंबानी की इस कंपनी का कुल असेट 16,150 करोड़ रुपये (2018 तक) है और इसका मुख्यालय नवी मुंबई में है। कंपनी पर करीब 23,144 करोड़ का डेब्ट है।
रिलायंस पावर
रिलायंस पावर को पहले रिलायंस एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड कहा जाता था। ये कंपनी भारत और दुनिया में पावर प्रोजेक्ट्स को स्टेबलिश करने, बनाने, चलाने और उसे मेंटेन करने के लिए जानी जाती है। कंपनी के पास भारत के प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा पावर प्रोजेक्ट्स हैं जो थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित हैं। 2019 में कंपनी का रेवेन्यू 768.73 करोड़ रुपये था। कंपनी पर करीब 31,697 करोड़ रुपये का डेब्ट है।
रिलायंस कम्युनिकेशन
रिलायंस कम्युनिकेशन भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर नेटवर्क प्रोवाइडर के रूप में मशहूर है। लेकिन फरवरी 2019 में ये कंपनी पूरी तरह से बैंकरप्ट हो गई। कंपनी का मुख्यालय नवी मुंबई में है। कुल असेट 18,000 करोड़ रुपये है। कंपनी के ऊपर 50,000 करोड़ का कर्ज है।
रिलायंस कैपिटल
रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी के ग्रुप की फाइनेशियल सर्विसेस होल्डिंग कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय सांताक्रूज में है। मार्च 2017 तक कंपनी का कुल असेट 82,209 करोड़ रुपये था। 2016 में अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को इसका सीईओ बनाया गया था। इस कंपनी पर 46,400 करोड़ का डेब्ट है।
रिलायंस होम फाइनेंस
दरअसल, यह कंपनी भी अनिल अंबानी के रिलायंस कैपिटल का हिस्सा है। इसकी स्थापना 2009 में की गई थी। कंपनी होम फाइनेंस के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के ऊपर 13120 करोड़ का डेब्ट है।
रिलायंस नैवल एंड इंजीनियरिंग
रिलायंस नैवल एंड इंजीनियरिंग को रिलायंस डिफेंस और इंजीनियरिंग लिमिटेड के रूप में भी जाना जाता है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है और ये हैवी इंडस्ट्रीज और जहाज के निर्माण में शामिल है। ये भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी है जिसे वारशिप बनाने का भी ठेका और लाइसेंस मिला था। 2018 तक कंपनी का रेवेन्यू 1,413 करोड़ रुपये था।
रिलायंस एंटरटेनमेंट
रिलायंस एंटरटेनमेंट के जरिए ग्रुप के मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस को डील किया जाता है। कंपनी में अनिल की पत्नी टीना अंबानी भी "की परसन" हैं। टीना एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। ये कंपनी कंटेंट, प्रसारण और उसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कई प्रोडक्शन कंपनियों से कंपनी का करार भी है।
रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड
दरअसल, रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड रिलायंस कैपिटल का ही एक पार्ट है। ये हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करती है। देशभर में इसके 139 ऑफिस हैं।
कोकिलबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल
कोकिलबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल तकनीकी और सुख सुविधाओं से लैस अस्पताल है। इसकी स्थापना मुंबई के वर्सोवा में की गई थी। हॉस्पिटल में 750 बिस्तर की सुविधा है। 2016 में हॉस्पिटल ने महाराष्ट्र के रूरल इलाकों में 18 कैंसर केयर सेंटर्स को खोलने की घोषणा की। हॉस्पिटल की चेयरपर्सन अनिल की पत्नी टीना हैं।
इनके अलावा अनिल अंबानी के कंपनियों की कई और छोटी-बड़ी कारोबारी इकाइयां हैं।