नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के बेहद करीब हैं ये लोग, देखें PHOTOS
बिजनेस डेस्क। जब से श्लोका मेहता की शादी नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से हुई है, वे काफी फेमस हो गई हैं। हर कोई उनकी लाइफ के बारे में जानना चाहता है। उन्हें लोग एक सेलिब्रिटी की तरह समझने लगे हैं। आकाश अंबानी के साथ उनकी सगाई और शादी की सैकड़ों तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। वहीं, श्लोका मेहता बेहद सिंपल तरीके से रहना पसंद करती हैं। अंबानी फैमिली के अलावा उनकी बहुत ही कम तस्वीरें मिलती हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ज्यादा तस्वीरें डालना पसंद नहीं है। श्लोका मेहता के पिता रशेल मेहता देश के जाने-माने हीरा व्यापारी हैं। श्लोका मेहता अपनी मां, पिता, बहन और भाई के काफी करीब हैं। देखें श्लोका मेहता की उनकी फैमिली मेंबर्स के साथ और कुछ खास तस्वीरें।

गंभीर स्वभाव की हैं श्लोका मेहता
श्लोका मेहता काफी पढ़ी-लिखी और गंभीर स्वभाव की हैं। उन्हें दिखावा पसंद नहीं है। आकाश अंबानी से शादी के बाद वे अपनी ज्यादा समय अपनी सास नीता अंबानी के साथ ही बितती हैं। उन्हें भी अपनी सास की तरह समाज सेवा के काम करना अच्छा लगता है। अगर उन्हें बाहर भी जाना होता है, तो वे नीता अंबानी या ननद ईशा अंबानी के साथ जाती हैं।
बिल्कुल अपनी मां की तरह हैं श्लोका
श्लोका मेहता अपनी मां मोना मेहता की तरह ही नजर आती है। वे दोनों दिखने में लगभग एक जैसी हैं। श्लोका मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं।
भाई-बहनों में हैं सबसे छोटी
श्लोका मेहता अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल से हुई। आकाश अंबानी भी वहीं पढ़ते थे। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। श्लोका 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गई। उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया है। वे रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं।
सोशल वर्क से जुड़ी हैं श्लोका
श्लोका मेहता सोशल वर्क से जुड़ी हैं। वे कनेक्ट फॉर संस्था की को-फाउंडर हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। जानकारी के मुताबिक, श्लोका मेहता की नेट वर्थ 180 लाख अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा है।
फ्रेंड्स के साथ
श्लोका मेहता को लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं है। इसलिए उनकी कम तस्वीरें ही मिलती हैं। इस रेयर पिक में श्लोका मेहता अपनी फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं।
आकाश अंबानी के साथ
आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की यह तस्वीर खास ही है। इसमें दोनों काफी इंटिमेट नजर आ रहे हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे। आगे चल कर इनके बीच लव अफेयर शुरू हो गया।
पिता रसेल मेहता के साथ
श्लोका मेहता के पिता देश के बहुत बड़े डायमंड कारोबारी हैं। ये मुकेश अंबानी के दोस्त रहे हैं। अंबानी फैमिली में इनका काफी आना-जाना था। दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। इसलिए इन्होंने शादी के लिए तुरंत हामी भर दी।
कनेक्ट फॉर संस्था की सहयोगियों के साथ
इस तस्वीर में श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर संस्था की अपनी सहयोगियों और वॉलन्टियर्स के साथ नजर आ रही हैं। यह संस्था कई तरह के सोशल वर्क करती है। गरीब बच्चों की मदद से लेकर यह सफाई को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाती है।
बहन दीया मेहता और भाई विराज मेहता पत्नियों के साथ
श्लोका रसेल मेहता और मोना मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। उनकी बहन दीय मेहता से ही ईशा अंबानी की अच्छी दोस्ती थी। ईशा और दीया बचपन से ही दोस्त थीं और उनका एक-दूसरे के घर काफी आना-जाना था। श्लोका अपनी बहन दीया से बहुत जुड़ी हुई हैं। श्लोका मेहता के बड़े भाई का नाम विराज मेहता है। विराज की वाइफ का नाम निशा मेहता है।
शादी के वक्त दीया मेहता
श्लोका मेहता की बड़ी बहन दीया की शादी आयुष जातिया से हुई है। आयुष हार्डकैस्टल रेस्टोरेंट के एमडी अमित जातिया के बेटे हैं हैं। इस कंपनी के पास पूरे भारत में McDonalds की फ्रैंचाइजी है। दीया और आयुष की शादी बहरीन में हुई थी। इसमें अंबानी फैमिली के साथ-साथ बॉलीवुड से भी कई लोग शामिल हुए थे।
मां मोना मेहता के साथ
इस तस्वीर में श्लोका मेहता अपनी मां मोना मेहता के साथ नजर आ रही हैं। मोना मेहता भी फैमिली बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालती हैं। वे काफी सिंपल रहती हैं। श्लोका मेहता की अपनी मां से खास बॉन्डिंग है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News