- Home
- Business
- Money News
- नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को मुंह दिखाई में दिया था 300 करोड़ का हीरों का हार, देखें तस्वीरें
नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को मुंह दिखाई में दिया था 300 करोड़ का हीरों का हार, देखें तस्वीरें
बिजनेस डेस्क। पिछले साल 9 मार्च, 2019 को देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी देश-विदेश में सुर्खियों में रही। इससे पहले ईशा अंबानी की रॉयल वेडिंग की भी काफी चर्चा रही थी। आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से हुई, जो देश के बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। इस शादी में दुनिया भर की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी से जुड़े हर फंक्शन की जो तस्वीरें आईं, उससे इसकी भव्यता का अंदाज लगाया जा सकता है। बहरहाल, शादी के कुछ समय बाद मीडिया में एक खबर आई थी कि नीता अंबानी ने अपनी बहू को मुंह दिखाई की रस्म में बहुत ही कीमती तोहफा दिया था। इस तोहफे की कीमत 300 करोड़ बताई गई। यह हीरों का एक हार था। इतने महंगे तोहफे के बारे में जानकर सभी लोग हैरान रह गए। अब तक शायद ही किसी दुल्हन को इतना महंगा तोहफा मिला हो। देखें श्लोका मेहता की उनकी शादी के दौरान की कुछ तस्वीरें।

नीता अंबानी पहले परिवार की परंपरा के मुताबिक, बहू को सोने का हार देना चाह रही थीं। लेकिन कई जूलरी देखने के बाद उन्हें हीरे का हार ही पसंद आया।
इतना महंगा गिफ्ट पाकर श्लोका मेहता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वैसे, वे कफी सिंपल रहती हैं। लेकिन शादी में उनके लिए देश-विदेश के नामी डिजाइनर्स ने ड्रेस डिजाइन की थी।
शादी में श्लोका मेहता ने जो लहंगा पहना था, उसे बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया था। इस लहंगे और हार में श्लोका मेहता की खूबसूरती देखते ही बनती थी।
इस मौके पर सजावट के लिए विदेशों से कई लाख के फूल मंगवाए गए थे। यह सजावट देखते ही बनती थी। सास नीता अंबानी के हीरों जड़े हार में दुल्हन बनी श्लोका मेहता वाकई आसमान से उतरी परी की तरह लग रही थीं।
शादी के एक फंक्शन के बाद पति आकाश अंबानी और टीना अंबानी के साथ श्लोका मेहता की एक खास तस्वीर।
इस तस्वीर में श्लोका मेहता सास नीता अंबानी और ननद ईशा अंबानी के साथ दिख रही हैं। तीनों ने बेशकीमती जूलरी पहन रखी है। ईशा अंबानी ने भी अपनी भाभी श्लोका मेहता को एक फ्लैट गिफ्ट किया था।
अंबानी फैमिली की परंपरा के अनुसार नीता अंबानी ने अपनी बहू का सोने की देव मूर्ति के साथ स्वागत किया था। इस मौके के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए थे।
सब्यसाची के डिजाइन किए गए लहंगे और सास नीता अंबानी के गिफ्ट में दिए गए 300 करोड़ का हीरों का हार पहने दुल्हन के रूप में सजीं श्लोका मेहता की यह तस्वीर वायरल हो गई थी।
श्लोका मेहता की ये तस्वीरें भी मीडिया में वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में श्लोका मेहता वाकई बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।
नीता अंबानी महंगी जूलरी की काफी शौकीन हैं। उनके पास दुनिया की बेहतरीन जूलरी का कलेक्शन है। उन्होंने 300 करोड़ के हीरों का हार तो बहू को दिया ही, और भी कई बेशकीमती गहने दिए। बेटे आकाश की शादी पर नीता अंबानी भी डिजाइनर ड्रेसेस और जूलरी में नजर आईं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News