MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • नीता अंबानी की लाइफस्टाइल थी पहले बेहद सिंपल, अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी करते हैं उन्हें फॉलो

नीता अंबानी की लाइफस्टाइल थी पहले बेहद सिंपल, अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी करते हैं उन्हें फॉलो

बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन नीता अंबानी की लाइफस्टाइल बेहद ही ग्लैमरस है। देश-विदेश की कई बड़ी लाइफस्टाइल मैगजीन के कवरपेज पर वे आ चुकी हैं। स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनें तक उन्हें फॉलो करती हैं। लेकिन मुकेश अंबानी से शादी के पहले उनकी लाइफस्टाइल बेहद सिंपल थी। नीता अंबानी शादी से पहले एक स्कूल में टीचर थीं। मुकेश अंबानी से शादी के बाद भी कुछ समय तक वे स्कूल में पढ़ाती रहीं। पहले वे आज की तरह स्लिम नहीं थीं। बाद में उन्होंने डांस, वर्कआउट और स्पेशल डाइट प्लान फॉलो करके खुद को बेहद स्लिम और फिट बना लिया। नीता अंबानी बेहद लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। आज 56 साल की उम्र में भी वे जितनी अट्रैक्टिव दिखती हैं, वह वाकई कमाल की बात है। देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें।     

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 26 2020, 12:13 PM IST| Updated : Sep 26 2020, 12:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

नीता अंबानी की लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड 'नोरेटिक' के कप में चाय पीकर शुरू करती हैं। इस क्रॉकरी के 50 पीस के सेट की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। 
 

212

नीता अंबानी को महंगे ब्रांड की चीजों का शौक है। उनके बैग्स में भी हीरे जड़े होते हैं। उनके पास बेशकीमती जूलरी का कलेक्शन है। 
 

312

शादी के बाद वे पूरी तरह बदल गई हैं। अब वे ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं। नीता अंबानी की ड्रेस और उनके फुटवियर कभी रिपीट नहीं होते। 

412

नीता अंबानी कई बड़ी फैशन और लाइफस्टाइल मैगजीन के कवरपेज पर नजर आ चुकी हैं। फेमस मैगजीन 'वोग' (VOGUE) के कवरपेज पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नीता अंबानी। 

512

नीता अंबानी की बॉलीवुड सितारों के बीच अच्छी पहचान रही है। एक इवेंट में पति मुकेश अंबानी के साथ दिवंगत ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह के साथ नीता अंबानी।  

612

बॉलीवुड स्टार्स भी नीता अंबानी से काफी मेलजोल रखते हैं। एक इवेंट में नीता अंबानी करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

712

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ नीता अंबानी। पेज थ्री पार्टियों में नीता अंबानी का अक्सर बॉलीवुड हस्तियों से मिलना-जुलना होता रहता है। 

812

शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान के साथ नीता अंबानी। ग्लैमर के मामले में नीता अंबानी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से जरा भी कम नहीं हैं। 

912

पेज 3 पार्टीज, आईपीएल मैच और कई फैशन शो में नीता अंबानी का ग्लैमरस अवतार सामने आ चुका है। 

1012

बेटे आकाश अंबानी की शादी के मौके पर नीता अंबानी ने बेहद बेशकीमती साड़ी और जूलरी पहनी थी। उनकी कांजीपुरम साड़ी खास तौर पर बनवाई गई थी, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। 

1112

नीता और मुकेश अंबानी में एक इवेंट में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ। दुनिया के कई बड़े स्टार्स के साथ अंबानी फैमिली के बहुत ही अच्छे रिलेशन हैं।  

1212

नीता अंबानी बिग बी अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या रॉय के साथ। बच्चन फैमिली के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के शुरू से ही बेहद खास रिश्ते रहे हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved