- Home
- Business
- Money News
- शादी के बाद ईशा अंबानी के साथ कम ही नजर आते हैं आनंद पिरामल, देखें दोनों की कुछ रोमांटिक PHOTOS
शादी के बाद ईशा अंबानी के साथ कम ही नजर आते हैं आनंद पिरामल, देखें दोनों की कुछ रोमांटिक PHOTOS
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) शादी पिरामल ग्रुप (Piramal Group) के आनंद पिरामल (Anand Piramal) के साथ साल 2018 में 12 दिसंबर को हुई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में देश ही नहीं, दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। राजनीतिक नेताओं से लेकर एंटरटेनमेंट और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियां इस शादी में नजर आई थीं। लेकिन इस शादी के तमाम फंक्शन्स में जहां अंबानी फैमिली के सारे मेंबर एक साथ नजर आए, वहीं पिरामल फैमिली के मेंबर नजर नहीं आए। यहां तक कि शादी के बाद भी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की साथ में तस्वीरें मुश्किल से ही देखने को मिलती हैं। बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पिरामल एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे और लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। आनंद पिरामल ईशा अंबानी के साथ ही मुकेश अंबानी की भी पसंद थे। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की कुछ खास रोमांटिक तस्वीरें।

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल लंबे समय से दोस्त थे। दोनों के परिवार एक-दूसरे को पिछले 4 दशकों से जानते हैं। आनंद पिरामल ने शादी के लिए ईशा अंबानी को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था।
ईशा अंबानी रिलांयस जियो (Reliance Jio) और (Reliance Retail) के बोर्ड में शामिल हैं। उन्होंने जियो फोन लॉन्च किया था। उनकी पढ़ाई अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी और ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस, स्टेनफोर्ड से हुई है।
शादी के मौके पर आनंद पिरामल ने लोगों के आग्रह करने के बाद ईशा अंबानी के साथ डांस किया था। वैसे, आनंद पिरामल काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और सेलिब्रिटीज की पार्टियों में कम ही नजर आते हैं। उनका ज्यादा वक्त बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही बीतता है।
ईशा अंबानी के साथ डांस को आनंद पिरामल ने काफी एन्जॉय किया। उन्होंने ईशा अंबानी को गोद में उठा लिया और उन्हें किस भी किया।
आनंद पिरामल अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएट हैं। वे पिरामल एंटरप्राइज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने दो स्टार्टअप्स भी शुरू किए थे। पहला स्टार्टअप पिरामल ई-हेल्थ था और दूसरा रियल एस्टेट के क्षेत्र में पिरामल रियल्टी। ये दोनों अब पिरामल एंटरप्राइज के हिस्से हैं।
आनंद पिरामल देश के जाने-माने बिजनेसमैन सेठ पिरामल के प्रपौत्र और अजय पिरामल के बेटे हैं। इनका परिवार मूल रूप से राजस्थान के छोटे-से कस्बे बगड़ का रहने वाला है। उनके परदादा सेठ पिरामल ने आजादी से पहले ही राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई थी। आनंद के दादा जी गोपीकृष्ण ने बगड़ में बीएड कॉलेज की स्थापना की थी।
यह आनंद पिरामल और ईशा अंबानी की बेहद रोमांटिक और क्लासिक तस्वीर है, जो उनकी शादी के दौरान ली गई थी। शर्मीले स्वभाव का होने की वजह से आनंद पिरामल ज्यादा तस्वीरें नहीं खिंचवाते हैं।
अपनी शादी के दौरान ईशा अंबानी ने ज्यादातर तस्वीरें अपने घरवालों के साथ ही क्लिक करवाईं। मां नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी की यह तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है।
आनंद पिरामल ईशा अंबानी से शादी के पहले अक्सर कई मामलों पर सलाह लेने के लिए मुकेश अंबानी से मिला करते थे। पहले आनंद पिरामल बैंकिंग कन्सल्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते थे, लेकिन मुकेश अंबानी ने उन्हें बिजनेस में आने की सलाह दी।
श्लोका मेहता की अपने पति आकाश अंबानी के साथ कई मौकों पर नजर आती हैं, लेकिन ईशा अंबानी की पति आनंद पिरामल के साथ कम ही तस्वीरें हैं। यह तस्वीर भी दोनों की एक खास तस्वीर है, जो शादी के बाद क्लिक की गई।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News