- Home
- Business
- Money News
- गोवा के इतने आलीशान घर में रहता था भगोड़ा विजय माल्या, नीलामी के बाद भी नहीं मिल रहा था कोई खरीददार
गोवा के इतने आलीशान घर में रहता था भगोड़ा विजय माल्या, नीलामी के बाद भी नहीं मिल रहा था कोई खरीददार
बिजनेस डेस्क : भगोड़ा शराब कारोबारी और बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस का मालिक विजय माल्या लदंन में गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। 9 हजार करोड़ का कर्ज ना चुके पाने के चलते उसकी सारी प्रॉपर्टी सीज कर दी गई है। नीलामी में माल्या की सारी प्रॉपर्टी तो बिक गई पर उसके गोवा में बने विला के लिए कोई खरीददार नहीं मिल रहा था। ये विला किसी राजा के महल से कम नहीं था। इस विला में दुनियाभर की सारी सुविधाएं थी। पर जब बैंक ने इसे अपने कब्जे में लिया तो नीलामी के लिए कोई ग्राहक सामने नहीं आया। 4 बार ऑक्शन करने के बाद ये विला महज 73 करोड़ में बिक पाया। बॉलीवुड एक्टर और बिजनसमैन सचिन जोशी ने विजय माल्या का विला खरीदा हैं। आइए आज आपको दिखाते हैं इस विला के अंदर की तस्वीरें जहां भगोड़ा माल्या अय्याशी किया करता था।

विजय माल्या लंदन भागने से पहले अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल, हाई प्रोफाइल पार्टियों और लेविश लाइफ के लिए जाना जाता था। दुनियाभर में उसके कई आलीशान घर और विला थे। इनमें से कुछ भारत तो कुछ विदेशों में थे।
कर्ज में डूबने के बाद भी माल्या के ऐशो आराम में कोई कमी नहीं आई थी। कई सरकारी बैंकों से करीब 9,000 करोड़ का कर्ज लेकर माल्या लंदन भाग गया। जिसके बाद माल्या कि सारी प्रॉपर्टी बैंक ने कब्जे में ले ली। जिसमें विजय माल्या का गोवा वाला विला भी था।
गोवा में जो माल्या का आलीशान बंगला था उसका नाम 'किंगफिशर विला' था। तीन एकड़ में फैला ये विला गोवा के कांडोलम बीच के पास है।
ये विला माल्या का सबसे पसंदीदा स्पॉट है। वे यहां अक्सर पार्टीज करते नजर आए थे। इस बंगले में माल्या अपनी अय्याशी भरी जिंदगी जीता था।
गोवा के इस विला में कभी क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे बड़े प्लेयर भी पार्टी किया करते थे। उस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजय माल्या की टीम हुआ करती थी।
इस विला को खुद माल्या ने खास गोवा की स्टाइल में डिजाइन करवाया था। इसमें तीन ग्रैंड साइज लग्जरी बेडरूम, एक बड़ा लिविंग रूम और एक बड़ा गार्डन है।
माल्या के 'भगोड़ा' घोषित होने के बाद उसकी सारी प्रॉपर्टी सीज कर दी गई। बैंक ने सभी जगह की निलामी की लेकिन किंगफिशर विला के लिए कोई ग्राहक नहीं मिल रहा था। 4 बार निलामी रखने के बाद मार्च 2017 में 73 करोड़ में ये विला अभिनेता सचिन जोशी ने खरीद लिया।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News