- Home
- Business
- Money News
- World's Best Employers 2021 : देश में रिलायंस टॉप पर, 19 कंपनियों को मिली जगह, इन कर्मचारियों की स्थिति अच्छी
World's Best Employers 2021 : देश में रिलायंस टॉप पर, 19 कंपनियों को मिली जगह, इन कर्मचारियों की स्थिति अच्छी
बिजनेस डेस्क। Reliance Industries ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (business magazine forbes) ने पूरी दुनिया में बेस्ट एम्प्लॉयर की सूची जारी की है। इस लिस्ट में रिलांयस ने पूरे भारत में बाजी मारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेस्ट एम्प्लॉयर के लिए भारत में पहला स्थान दिया गया है। वहीं रिलायंस दुनिया में एम्पलॉयर की श्रेणी में 52वें स्थान पर है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की 750 बड़ी कंपनियों को लेकर रिसर्च की थी, इसके पश्चात ये लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में टॉप पर साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग है। देखें भारत में और कौन सी कंपनियों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है, वहीं कौन से कर्मचारियों की स्थिति सबसे अच्छी है...

business magazine forbes ने जारी की लिस्ट
Reliance Industries लगातार अपनी सेवाओं का विसतार कर रही है। एशिया के सबसे धनाड्य शख्स मुकेश अंबानी की ये कंपनी नित नए मुकाम हासिल कर रही है। अब रिलांयस के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रिलांयस भारत की बेस्ट एम्प्लॉयर कंपनी बन गई है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ एम्प्लॉयर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में देश की कुल 19 कंपनियों को स्थान मिला है।
टॉप 100 कंपनियों में जगह बनाने वाली भारतीय कंपनियों में ICICI बैंक 65वें, HDFC बैंक 77वें और HCL टेक्नोलॉजी 90वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को 119वां और लार्सन एंड टुब्रो को 127वां स्थान मिला, जबकि इंफोसिस 588वें और टाटा समूह 746वें स्थान पर रहे। एलआईसी को 504वां स्थान मिला। (फाइल फोटो)
ऐसे बनी रिलायंस बेस्ट एम्पलॉयर
रिलायंस ने कोरोना संकट के समय अपने एम्पलाई का विशेष ध्यान रखा था। रिलायंस ने मंदी के दौर में भी कर्मचारियों की छंटनी नहीं की, इसके अलावा कंपनी ने वेतन में कोई कटौती नहीं की। कर्मचारियों के हित में उन्हें मेडीकल फेसलिटी उपलब्ध कराई गई । कर्मचारियों के परिवार का वैक्सीनेशन कराया गया।
वहीं रिलायंस ने कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है। रिलांयस को 'ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट' का तमगा भी मिल चुका है। रिलायंस लिंक्डइन की शीर्ष कंपनियों की सूची का हिस्सा रही है। कंपनी और उसके विभिन्न व्यवसायों ने 2020-21 में कई एचआर उत्कृष्टता पुरस्कार भी जीते हैं।
दुनिया की बेस्ट एम्प्लॉयर बनी सैमसंग
साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने विश्व के सबसे बेहतरीन एम्प्लॉयर होने के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरे से 7वें स्थान पर अमेरिकी कंपनियों IBM, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एपल, अल्फाबेट और डेल टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके बाद 8वें नंबर चीनी कंपनी हुवावे है। 9वें नंबर पर अमेरिका की अडोबी और 10वें पर जर्मनी का BMW ग्रुप का नाम है। (फाइल फोटो)
58 देशों के 1.50 लाख कर्मचारी सर्वे में शामिल
फोर्ब्स ने मार्केट रिसर्च कंपनी स्टेटिस्टा के साथ समझौता करके ये लिस्ट तैयार की है। रिसर्च कंपनी स्टेटिस्टा ने मल्टीनेशनल कंपनियों और आर्गेनाइजेशन में काम करने वाले 58 देशों के डेढ़ लाख कर्मचारियों को सर्वे में शामिल किया गया था। रिसर्च के लिए कई मापदंड तय किए गए थे। (फाइल फोटो)
बैंक की नौकरी के फायदे
लिस्ट पर गौर किया जाए तो देश में बैंक कर्मचारियों का स्थित सबसे अच्छी है। एसबीआई कर्मचारियों का वेतन किसी भी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पीओ की तुलना में अधिक होता है, एसबीआई अपने अधिकारियों को प्रारंभिक चरण में चार अतिरिक्त वेतन वृद्धि देता है। एक बैंक कर्मचारी, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मूल वेतन पर विशेष भत्ता और शहर प्रतिपूर्ति जैसे भत्ते दिए जाते हैं।
bank employees को मिलने वाले भत्ते
वेतन के अलावा, भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के अन्य लाभ भी मिलते हैं, जिनमें अखबार अलाउंस, पेट्रोल अलाउंस, मनोरंजन, होम मैंटेनेंस, किताबें और पत्रिका अलाउंस, अटैची अलाउंस, टेलीफोन बिल जैसी दर्जनों सुविधाएं दी जाती हैं। भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत क्लर्कों को भी पेट्रोल भत्ता, मनोरंजन भत्ता, अखबार अनुदान मिलता है। अधिकतर बैंको में एसबीआई कर्मचारियों के समकक्ष वेतन और सुविधाएं दी जाती हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News