MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC Success Tips: इस IAS ने पहली ही बार में क्रैक किया UPSC, प्रीलिम्स 2021 के लिए कैंडिडेट्स को दिए टिप्स

UPSC Success Tips: इस IAS ने पहली ही बार में क्रैक किया UPSC, प्रीलिम्स 2021 के लिए कैंडिडेट्स को दिए टिप्स

करियर डेस्क. Success Story: आजकल यूपीएससी की सिविल सेवा का क्रेज काफी बढ़ गया है। हर साल लाखों बच्चे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं। अब तो स्कूल से निकलने के बाद ही बच्चे सिविल सेवा को अपना करियर चुन लेते हैं। इस तरह इसकी तैयारी में पूरा एक साल का समय देना होता है। इस साल 27 जून को सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2021) होनी है। इसलिए आप तैयारी को मजबूत कर लें। लगातार रिवीजन करते रहें। इस तैयारी में आपकी मदद करने हम आपको टॉपर्स की सक्सेज स्टोरी और टिप्स बता रहे हैं। इसी लिस्ट में यूपीएससी परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 61 प्राप्त कर IAS बनने वाले प्रियांक किशोर (IAS Topper Priyank Kishore) की कहानी लेकर आए हैं। प्रियांक ने पहले प्रयास में भी यूपीएससी में सफलता हासिल की थी। उन्होंने कड़ी मेहनत से इसमें सफलता पाई। प्रियांक की जर्नी और उनके टिप्स हम आपसे साझा कर रहे हैं- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 05 2021, 02:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

यूं तो प्रियंका पहली बार में UPSC क्रैक कर गए लेकिन उनकी रैंक 274 आई थी। उन्हें इंडियन अकाउंट एंड ऑडिट सर्विस के लिए चुना गया। हालांकि उनका सपना आईएएस अफसर बनने का था, ऐसे में उन्होंने दोबारा प्रयास करने का फैसला किया और दूसरे प्रयास में उनकी अच्छी रैंक आई और मन मुताबिक आईएएस का पद मिल गया। इस तरह वे ऐसे कैंडिडेट्स की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने लगातार दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की।

27

कॉन्फिडेंस के साथ तैयारी करें युवा

 

प्रियांक का मानना है की यूपीएससी परीक्षा में (UPSC Exam) सफलता पाने सेल्फ कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव अप्रोच बेहद जरूरी है। अगर आप पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ तैयारी करेंगे तो आप बेहतर तरीके से परफॉर्म कर पाएंगे। इसके अलावा सेल्फ कॉन्फिडेंस भी सफलता के लिए महत्वपूर्ण पहलू है। 
 

37

प्रीलिम्स परीक्षा को हल्के में न लें

 

अधिकतर कैंडिडेट्स प्रीलिम्स परीक्षा को हल्के में लेते हैं। इसकी तैयारी भी अचछे से नहीं करते लेकिन प्रियांक कहते हैं कि यूपीएससी प्री परीक्षा को बेहद गंभीरता के साथ लेना चाहिए क्योंकि अगर यहां अटके तो आपका सफर खत्म हो जाएगा। इसलिए कैंडिडेय् को UPSC की हर स्टेज को सीरियसली हैंडल करना चाहिए। 
 

47

कमियों को ढूंढकर सुधारें

 

प्रियांक को यूपीएससी 2018 में 274 रैंक मिली। ऐसे में उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस डाउन नहीं होने दिया और सोचा कि वह अपनी कमियों को सुधार कर अपनी रैंक सुधार सकते हैं। उन्होंने अपने पहले प्रयास की कमियों को पहचाना और उनको सुधारने की कोशिश की। 
 

 

57

आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस है जरूरी

 

मुख्य परीक्षा के लिए हर कैंडिडेट की प्रियांक भी आंसर राइटिंग  प्रैक्टिस जरूरी मानते हैं। वह खुद भी आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करके ज्यादा से ज्यादा मेहनत के साथ दूसरे प्रयास में शामिल हुए थे। उनकी मेहनत रंग लाई और दूसरी कोशिश में उन्हें मन मुताबिक आईएएस का पद मिल गया।
 

67

UPSC कैंडिडेट्स को प्रियांक की सलाह

 

प्रियांक का मानना है कि अगर आप यूपीएससी की परीक्षा दे रहे हैं तो अपना कॉन्फिडेंस हाई रखें। इससे आप बेहतर तरीके से पेपर सॉल्व कर पाएंगे। इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें और मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का एनालिसिस करते रहें। 

77

अगर आप सही रणनीति बनाकर सही दिशा में मेहनत करेंगे तो आपको यूपीएससी में सफलता मिल जाएगी। वे कहते हैं कि अगर आप असफल हो जाएं तो अपनी कमियों को देखें और उन्हें सुधार कर दूसरा प्रयास बेहतर तरीके से दें। सिलेबस को पूरा करने के साथ आपको करेंट अफेयर्स पर भी नजर रखनी हैं। मॉडल पेपर सॉल्व करने से खुद का आंकलन कर पाएंगे।  

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved