MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Career
  • Education
  • भारतीय मूल की स्पेस साइंटिस्ट को NASA ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, जानिए कौन हैं भव्या लाल?

भारतीय मूल की स्पेस साइंटिस्ट को NASA ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, जानिए कौन हैं भव्या लाल?

करियर डेस्क. दुनियाभर में चर्चित रहने वाली अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने हाल ही में भारतवंशी भव्या लाल (Bhavya Lal) को कार्यकारी प्रमुख (Acting chief) नियुक्त किया है। भव्या लाल लंबे समय से नासा से जुड़ी हुई हैं और कई प्रोजेक्ट के लिए काम कर चुकी हैं। नासा ने भव्या को इस पद पर चुनते हुए उन्हें बेहद काबिल और कर्मठ कर्मचारी बताया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने उन्हें चुना है। आइए जानते हैं कि भव्या लाल कौन हैं, भव्या लाल की फुल बायोग्राफी और करियर (Bhavya Lal Biography and Career) के अनसुने पहलू-  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 02 2021, 12:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

भारतीय मूल की अमेरिकी भव्या (Indian Origin Bhavla Lal)  को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने यह अहम जिम्मेदारी दी है। बाइडेन स्पेस एजेंसी में कुछ बदलाव और समीक्षा करना चाहते हैं। भव्या मूल रूप से स्पेस साइंटिस्ट हैं। वे बाइडेन की ट्रांजिशन टीम में भी रह चुकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

भव्या बाइडेन द्वारा नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं और बाइडेन प्रशासन (Biden Administration) के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही हैं। नासा के मुताबिक भव्या एजेंसी में बजट और फाइनेंस पर सीनियर एडवाइजर के तौर पर भी अपनी सेवाएं देंगी।

38

नासा ने बांधे भव्या की तारीफों के पुल (NASA praised Bhavya Lal)

 

सोमवार रात NASA ने एक बयान में कहा- भव्या हर लिहाज से इस पद के लिए काबिल हैं। उनके पास इंजीनियरिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी का अनुभव है। वे 2005 से 2020 तक साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (STPI) के डिफेंस एनालिसिस विंग में मेंबर और रिसर्चर रही हैं।

48

बयान में आगे कहा गया- स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस स्ट्रैटेजी एंड पॉलिसी में खासा अनुभव होने के साथ उन्होंने व्हाइट हाउस में पॉलिसी और नेशनल स्पेस काउंसिल में भी काम किया है। लाल न सिर्फ डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस बल्कि स्पेस इंटेलिजेंस कम्युनिटी की भी गहरी जानकारी रखती हैं।

58

अतंरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में बड़ा नाम हैं भव्या (Bhavya Lal a big name in Space Science)

 

भव्या लाल ने न्यूक्लियर एंड एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन स्पेस (NETS) पर अमेरिकन न्यूक्लियर सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन में पॉलिसी ट्रैक की सह-अध्यक्ष भी हैं। भव्या ने स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम के साथ स्पेस हिस्ट्री और और पॉलिसी पर कई सेमिनार और इवेंट्स भी आयोजित कर चुकी हैं। स्पेस सेक्टर में भव्या के योगदान के लिए उन्हें इंटरनेशनल अकेदमी ऑफ एस्ट्रोनॉट्स के एक मेंबर के रूप में चुना जा चुका है। 

68

भव्या लाल स्पेस टेक्नोलॉजी और पॉलिसी कम्युनिटी में बड़ा नाम हैं, जो 50 से ज्यादा पेपर पब्लिश कर चुकी हैं। भव्या लाल ने 5 नेशनल अकादमी ऑफ साइंसिज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन (NASEM) कमेटी में भी काम किया है।

78

नासा सग भव्या का करियर (Bhavya Lal Career with NASA)

 

अमेरिकी न्यूक्लियर सोसायटी और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी दो सरकारी कंपनियों ने भव्या को बतौर एडवाइजर अपने बोर्ड में जगह दी थी। भव्या लगातार दो बार नेशनल ओसियानिक एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी को लीड कर चुकी हैं। नासा में पहले वे बतौर एडवाइजरी काउंसिल मेंबर भी रह चुकी हैं।
 

88

भव्या लाल ने कहां से ली शिक्षा (Bhavya Lal Education)

 

भव्या लाल की शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस, और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की है।

 

भव्या ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेक्नोलॉजी और पॉलिसी में मास्टर ऑफ साइंस भी किया है। साथ ही जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से उन्होंने पब्लिस पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टोरेट की डिग्री भी प्राप्त की है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image2
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image3
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
Recommended image4
NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
Recommended image5
Paper Leak Bill 2026 FAQ: किसे होगी जेल? कितना जुर्माना? किन परीक्षाओं पर होगा लागू? जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved