MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • Women's Day: पिता को कैंसर था फिर भी बेटी करती रही UPSC की पढ़ाई, रितिका कड़ी मेहनत से बनीं IAS

Women's Day: पिता को कैंसर था फिर भी बेटी करती रही UPSC की पढ़ाई, रितिका कड़ी मेहनत से बनीं IAS

करियर डेस्क. Success Story: दोस्तों, यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में को लेकर आपने बहुत सी सक्सेज स्टोरी सुनी होंगी। कोई कोचिंग से इसे क्रैक कर पाता है तो कोई सेल्फ स्टडी से। बहुत से कैंडिडेट्स तमाम मुश्किलें और घरेलू समस्याओं के बावजूद भी इसे पास करते हैं। किसी को पहले प्रयास में सफलता मिल जाती है तो किसी को कई प्रयास करने पड़ते हैं। इसी तरह रितिका जिंदल (IAS Topper Ritika Jindal) ने पिता के कैंसर होने के बावजूद परीक्षा की तैयारी की। यूपीएससी पास (UPSC Exam) कर आईएएस (IAS) बनी रितिका की कहानी और संघर्ष हैरान करने वाले हैं। आज रितिका यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर शख्स के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। आइए जानते हैं सुनते हैं उनकी सिविल सर्विस की जर्नी-

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 07 2021, 06:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

रितिका ने 22 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास कर अपना सपना पूरा किया। उन्हें यूपीएससी में दूसरे प्रयास में सफलता मिली। जिस वक्त रितिका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी उस वक्त उनके पिता कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रहे थे। इन सब के बीच उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

बचपन से पढ़ाई में होशियार थीं रितिका

 

रितिका का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। रितिका बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं। शुरुआत से लेकर वे हमेशा क्लास में टॉप करती रहीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी उनके मार्क्स बहुत अच्छे आए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। यहां भी उन्होंने क्लास टॉप कर नाम रोशन किया। उनका बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था और इसके लिए वह शुरू से ही प्रयास करने लगीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

36

कैसा रहा यूपीएससी का सफर (UPSC Struggle)

 

रितिका हमेशा से आईएएस बनने सपना देखती थीं और उसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि जिस वक्त रितिका यूपीएससी (UPSC Preparation) की तैयारी कर रही थीं, उस वक्त उनके पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

46

इन सबके बीच उन्होंने खुद को संभाला और अपनी तैयारी जारी रखी। उन्होंने पूरी इमानदारी से तैयारी की और पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचीं। फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपनी कमियों को सुधारा और दूसरे प्रयास में 88वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन कर दिया।

56

UPSC की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को रितिका की सलाह

 

देश में हर साल लाखों लोग यूपीएससी की परीक्षा में बैठते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स को रितिका तीन सलाह देती हैं।

 

पहली बात- जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से घबराएं नहीं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें और अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करते रहें।

 

दूसरी बात- यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स अपने इमोशनल इंटेलिजेंस का काफी सोच समझकर इस्तेमाल करें। भावनात्मक रूप से कमजोर ना बनें।

66

अगर आप भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाएंगे तो आप असफलता से घबरा जाएंगे और अपने लक्ष्य की तरह फोकस नहीं कर पाएंगे। तीसरी सलाह-असफलता से निराश न होकर दूसरे प्रयास में अपनी कमियों को सुधार कर परफॉर्मेंस बेहतर करने की कोशिश करें। अपनी असफलता से सीखना चाहिए और हर कोशिश में दोगुनी मेहनत से काम लें। आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।

 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Recommended image2
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!
Recommended image3
NCERT Syllabus: देवी की तलवार से जीते थे शिवाजी और कुमार कंपन, NCERT की 9वीं की किताब में शामिल हुई कहानी
Recommended image4
Sanskrit Genius: 9 साल के वृषवर्धन ने आखिर कैसे याद किए पाणिनी के 4,000 सूत्र? फिर बनाया गीता ऐप
Recommended image5
SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved