- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: कभी कुमार सानू के गाने में नजर आई थी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, 2 अफेयर के बाद इस बिजनेसमैन से की शादी
PHOTOS: कभी कुमार सानू के गाने में नजर आई थी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, 2 अफेयर के बाद इस बिजनेसमैन से की शादी
मुंबई। कुमार सानू (Kumar Sanu) के फेमस गाने 'दिल का आलम' (Dil Ka Aalam) में नजर आ चुकी एक्ट्रेस आमना शरीफ (Aamna Sharif) 39 साल की हो गई हैं। 16 जुलाई, 1982 को मुंबई में जन्मी आमना शरीफ ने करियर की शुरुआत फिल्म 'आशिकी' के मशहूर गाने से की थी। इस म्यूजिक एलबम में वो बेहद खूबसूरत लगी थीं। इस म्यूजिक वीडियो के बाद ही आमना को 2003 में 'कहीं तो होगा' सीरियल मिला था, जिसमें कशिश का रोल निभाकर वो घर-घर पॉपुलर हो गईं। इस सीरियल में आमना ने राजीव खंडेलवाल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। शो शुरु होने के बाद ही आमना और राजीव के अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई थीं।
/ Updated: Jul 16 2021, 07:39 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आमना और राजीव की लव-लाइफ अच्छी चल रही थी लेकिन ये रिलेशन करीब 3 साल बाद शो के खत्म होते-होते टूट गया। इस रिलेशनशिप के टूटने की वजह आमना शरीफ का बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी से अफेयर बताया जाता है।
दरअसल, 2009 में आमना ने आलूचाट नाम की एक फिल्म में काम किया था। इसमें उनके हीरो आफताब थे। दोनों ने बाद में दूसरी फिल्म 'आओ विश करें' में भी काम किया। आफताब और आमना के रिलेशनशिप का खुलासा तब हुआ जब राजीव में अपने एक इंटरव्यू में इस पर बात की थी।
इस इंटरव्यू में राजीव ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था- मैं और आमना अब साथ नहीं हैं। हमने 3 साल साथ बिताए लेकिन अब ये रिलेशन खत्म हो चुका है। मैं उससे कुछ महीनों से टच में नहीं हूं वो फिल्मों में बिजी है उसकी डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता हूं।
राजीव खंडेलवाल से ब्रेकअप के बाद आफताब शिवदासानी से भी आमना का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। दोनों करीब 3 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2011 में अलग हो गए थे। आफताब ने जहां निन दोसांज से शादी कर ली वहीं, आमना ने भी डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर अमित कपूर को अपना हमसफर बना लिया।
अमित कपूर और आमना शरीफ ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 दिसंबर 2013 को कपल ने शादी कर ली। शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज लैंड्स एंड में रखा गया था, जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।
शादी के करीब दो साल बाद आमना सितंबर, 2015 में बेटे की मां बनीं। आमना के बेटे का नाम अरैन कपूर है। अरैन अब 6 साल के हो चुके हैं। आमना अब फिल्मों और सीरियल्स में कम ही नजर आती हैं। फिलहाल वो अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।
आमना को आखिरी बार 'कसौटी जिंदगी की' पार्ट 2 में कोमोलिका के किरदार में देखा गया था। दरअसल, हिना खान के शो छोड़ने के बाद आमना को ये रोल मिला था। हालांकि, ये सीरियल जल्द ही बंद हो गया।
आमना शरीफ के करियर की बात करें तो उन्होंने कहीं तो होगा, कसौटी जिंदगी की, कुमकुम एक प्यारा सा बंधन, काव्यांजलि, होंगे जुदा न हम, एक थी नायिका जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।
फिल्मों की बात करें तो आमना शरीफ ने जेजंक्शन, आलू चाट, आओ विश करें, शकल पे मत जा, एक विलेन और रूही जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो फाल्गुनी पाठक और अभिजीत के कई म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी हैं।