- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पहली बार मम्मी ऐश्वर्या का हाथ पकड़े बिना चलती नजर आईं आराध्या, ये देखकर लोग हो गए हैरान
पहली बार मम्मी ऐश्वर्या का हाथ पकड़े बिना चलती नजर आईं आराध्या, ये देखकर लोग हो गए हैरान
मुंबई. बीती रात अभिषेक बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ डिनर पर स्पॉट हुए। बच्चन फैमिली की डिनर पर जाते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या पहली बार बिना मम्मी ऐश्वर्या का हाथ थामे चल रही है। लोग आराध्या की इस तरह की फोटोज देखकर हैरान रह गए और कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- पहली बार बिना मॉम का हाथ चल रही है आराध्या। एक ने लिखा- पापा अभिषेक के साथ आराध्या की खास बॉन्डिंग नहीं है। इस मौके पर जहां ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट में स्पॉट हुई वहीं अभिषेक ने व्हाइट टी-शर्ट और जीन्स पहन रखी थी। आराध्या इस मौके पर बेहद कूल नजर आईं। आराध्या ने व्हाइट टी-शर्ट, जीन्स और स्नीकर्स पहन रखे थे। उन्होंने रेड कलर का हेयरबैंड भी लगा रखा था।
15

एक ओर फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में ऐश्वर्या राय पति अभिषेक को गुस्से में देखते नजर आ रही है। इस फोटो को देखकर एक शख्स ने कमेंट किया- लगता है डिनर करने से पहले ही दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इतना ही नहीं जैसे ही आराध्या ने कैमरा देखा पोज देना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी क्यूटनेस के साथ फोटोग्राफर्स को एक से बढ़कर एक पोज दिए। आपको बता दें कि बच्चन फैमिली काफी दिनों बाद एक साथ स्पॉट हुई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
आराध्या बच्चन ने फोटोग्राफर्स को एक से बढ़कर एक पोज दिए।
35
पापा अभिषेक बच्चन और मम्मी ऐश्वर्या राय के साथ आराध्या।
45
बिना मम्मी ऐश्वर्या राय का हाथ थामे चलती दिखी आराध्या।
55
मम्मी-पापा के साथ आराध्या बच्चन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos