- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ऐश्वर्या राय के साथ अपनी शादी की ऐसी फोटो देख दंग रह गए अभिषेक बच्चन, हाथ जोड़कर बतानी पड़ी सच्चाई
ऐश्वर्या राय के साथ अपनी शादी की ऐसी फोटो देख दंग रह गए अभिषेक बच्चन, हाथ जोड़कर बतानी पड़ी सच्चाई
मुंबई. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक आइडल जोड़ी माना जाता है। दोनों करीब 14 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। इन सालों कभी भी दोनों के बीच झगड़े या फिर मनमुटाव को लेकर कोई बात सामने नहीं आई। दोनों के बीच की लाजवाब केमिस्ट्री को देख हर कोई उनका फैन बन जाता है। दोनों एक बेटी आराध्या के पेरेंट्स हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस कभी-कभी उनकी फोटोशॉप फोटोज भी वायरल कर देते हैं। ऐसा ही कुछ दोनों की एक वेडिंग फोटो के साथ भी हुआ, जिसे देखकर अभिषेक दंग रह गए है और उन्हें हाथ जोड़कर सच्चाई को बताना पड़ा। नीचे पढ़े अभिषेक बच्चन ने आखिर अपनी शादी की फोटो में ऐसा क्या देख लिया कि खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए...

दरअसल, एक यूजर ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां अभिषेक मुस्करा रहे है वहीं ऐश्वर्या राय ठहाका लगाकर हंसती नजर आ रही है।
इस फोटो को देखते ही अभिषेक बच्चन खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने यूजर के पोस्ट को रीट्वीट कर हाथ जोड़ते हुए लिखा- ये फोटोशॉप की हुई तस्वीर है।
आपको बता दें कि पिछले 14 साल ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू है। एक बहू होने के नाते वे अपने सारे फर्ज बखूबी निभाती है। घर संभालने के साथ-साथ वे अपने काम पर भी पूरा फोकस रखती है।
फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। मुंबई लौटकर दोनों ने धूमधाम से सगाई की थी। इस दौरान दोनों ही काफी खुश नजर आए थे।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। शादी बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी।
बता दें कि ऐश्वर्या - अभिषेक ने शादी से पहले कुल 6 फिल्मों में काम किया था। इनमें ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, बंटी और बबली, उमराव जान, धूम-2, और गुरु शामिल हैं। हालांकि, इनमें कामयाबी गुरु को ही मिली थी। बंटी और बबली में ऐश्वर्या सिर्फ आइटम डांस में ही नजर आई थीं।
बात ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार 2018 में फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। फिलहाल उनके पास किसी बी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। वे इन दिनों साउथ की फिल्म पोन्नियन सेलवन की शूटिंग में बिजी है।
वहीं, अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म द बिग बूल रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में बॉस बिस्वास और दसवीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।