- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड ने जैसे ही अर्जुन रामपाल के गले में डाली बाहें तो उन पर टिक गई उनकी निगाहें
14 साल छोटी गर्लफ्रेंड ने जैसे ही अर्जुन रामपाल के गले में डाली बाहें तो उन पर टिक गई उनकी निगाहें
मुंबई. एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अर्जुन के साथ एक और फोटो शेयर की है। इसमें वो उनके गले में बाहें डाले नजर आ रही हैं। वहीं, एक्टर की निगाहें उन पर टिकी हुई दिख रही है।

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन रामपाल के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों के फैंस को उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बीते साल 2019 में अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। यह कपल 20 साल की शादी के बाद एक-दूसरे से अलग हो गया था।
गैब्रिएला ने भले ही एक बच्चे को जन्म दे दिया है। लेकिन, वो 33 साल की उम्र में आज भी बेहद हॉट दिखती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ से ताल्लुक रखती हैं।
वहीं, अगर अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार डायरेक्टर जेपी दत्त की फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे।
इसके बाद उन्होंने कई वेब सीरीज में काम किया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी दोनों बेटियों (माहिका और मायरा) ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को अपना लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।