- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी में एक ही फ्रेम में नजर आई बच्चन फैमिली, ऑफ व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या
शादी में एक ही फ्रेम में नजर आई बच्चन फैमिली, ऑफ व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या
मुंबई। करीना और करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन के बड़े बेटे अरमान की शादी सोमवार को अनीशा मल्होत्रा के साथ हुई। शादी में बॉलीवुड से कई सेलेब्रिटी पहुंचे। अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया, बहू ऐश्वर्या, पोती आराध्या और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए। इनके अलावा कियारा आडवाणी, नंदिता मेहतानी, नताशा पूनावाला, राधिका मर्चेंट जैसे सेलेब्रिटी नजर आए। शादी में अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचीं। बता दें कि अरमान की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम शनिवार और रविवार को हुआ था, जिसमें करीना शामिल नहीं हो पाई थीं। दरअसल, करीना एक शूट के सिलसिले में हैदराबाद गई थीं।
19

करीना कपूर के भाई अरमान जैन की शादी में एक ही फ्रेम में दिखी बच्चन फैमिली।
29
बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या ने दिए पोज। ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं ऐश्वर्या राय।
39
अरमान जैन की शादी में बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय।
49
अरमान जैन की शादी में कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी।
59
शादी में कुछ ऐसा था सोनाली बेन्द्रे का अंदाज।
69
अरमान जैन की शादी में नताशा पूनावाला।
79
अरमान जैन की शादी में पहुंचीं राधिका मर्चेंट।
89
अरमान जैन की शादी में नंदिता मेहतानी। नंदिता करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी भी रह चुकी हैं।
99
भाई की शादी में करीना कपूर का स्टनिंग लुक।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos