MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब पहली बार ऐश्वर्या राय को इस नाम से बुलाया तो चौंक गई थी बच्चन बहू, फिर देखने लायक था चेहरा

जब पहली बार ऐश्वर्या राय को इस नाम से बुलाया तो चौंक गई थी बच्चन बहू, फिर देखने लायक था चेहरा

मुंबई. कोरोना (corona) की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। हर दिन हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कई तो मौत के मुंह में जा चुके है। भारत में भी हालात ज्यादा अच्छे नहीं है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। वही, कुछ अभी भी अपने घरों से जरूरत के हिसाब से बाहर निकल रहे है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा वायरल हो रहा है। ये किस्सा उनकी शादी के कुछ दिनों बाद से ही जुड़ा है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। आज की बात करें तो ऐश फिलहाल फैमिली के साथ घर पर ही वक्त बिता रही है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 30 2020, 10:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की काफी लाडली हैं। बात चाहे सास जया बच्चन (jaya bachchan) के साथ उनके रिश्ते की हो या फिर ससुर अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) के साथ बॉन्डिंग की, वह हर किसी का दिल जीतने में माहिर हैं। 

210

बात उन दिनों की है जब ऐश्वर्या राय, बच्चन बहू बनी थी। ऐश ने अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) से 2007 में शादी की थी। 20 अप्रैल को दोनों ने प्रतीक्षा बंगले में शादी की थी और तब से अब तक दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक मानें जाते हैं।

310

शादी के बाद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू दिया था और उस पल के बारे में बताया था जब उन्हें अहसास हुआ कि अब वे शादीशुदा हैं। ऐश ने यह भी बताया था कि इसपर खुद उनका और पति अभिषेक का क्या रिएक्शन था।

410

ऐश्वर्या ने बताया था- हम बोरा बोरा की अपनी हनीमून फ्लाइट में थे। स्टीवर्ड ने ऑन-बोर्ड में स्वागत यह कहकर किया- 'वेलकम मिसेज बच्चन', तो मैं बुरी तरह चौंक गई थी। तभी मुझे अहसास हुआ कि मैं शादीशुदा हूं, मैं मिसेज बच्चन हूं। इसके बाद अभिषेक और मैंने एक दूसरे की तरफ देखा और जोर से हंसने लगे। 

510

2000 में पहली बार अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया था। इसके तीन साल बाद 2003 में एक बार फिर दोनों को साथ काम करने का मौका मिला और वो फिल्म कुछ ना कहो थी। इस समय तक दोनों केवल दोस्त थे।
 

610

2005 में दोनों ने एक बार फिर फिल्म बंटी और बबली में काम किया, हालांकि इस फिल्म में ऐश केवल एक गाने में नजर आई थी। लेकिन गाने की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

710

इसके बाद दोनों ने फिल्म उमराव जान, गुरु और धूम 2 में साथ काम किया और फिल्म के समय दोनों को साथ में बहुत समय मिला और दोनों को प्यार हो गया।

810

'गुरु' की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। 2007 में दोनों की शादी हुई और वे बच्चन परिवार की बहू बनी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।

910

बता दें कि ऐश ने साउथ की फिल्म 'इरुवर' (1997) से एक्टिंग करियर शुरू किया था, जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' (1999) है। इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल थे।

1010

ऐश्वर्या को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) से पहचान मिली। उन्होंने 'देवदास', 'धूम 2', 'उमराव जान', 'गुरु', 'सरकार राज', 'हमारा दिल आपके पास है', 'मोहब्बतें', 'ताल', 'आ अब लौट चलें', 'जोधा अकबर' सहित अन्य फिल्मों में अभिनय किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Honeymoon Photo Viral: प्राइवेट विला में दिखे रोमांटिक!
Recommended image2
Dhurandhar 2 पाकिस्तान में बैन, लेकिन रिपोर्टर ने चोरी से देखी, वायरल वीडियो देख लोगों ने लिए मजे
Recommended image3
Allu Arjun की 'पुष्पा 2' में काम कर क्यों पछता रही यह एक्ट्रेस? बयां किया दर्द
Recommended image4
Dhurandhar The Revenge के बाद अर्जुन रामपाल को मिली नई फिल्म, अब इस मूवी में बनेंगे खतरनाक विलेन!
Recommended image5
Dhurandhar The Revenge की 100 CR की ओपनिंग, फिर भी इन 3 फिल्मों के Day 1 कलेक्शन से रह गई पीछे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved