- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- 10 महीने बाद घर से बाहर निकली ऐश्वर्या राय, भीड़ में फंसे अभिषेक ने पलभर के लिए भी नहीं छोड़ा बेटी का हाथ
10 महीने बाद घर से बाहर निकली ऐश्वर्या राय, भीड़ में फंसे अभिषेक ने पलभर के लिए भी नहीं छोड़ा बेटी का हाथ
मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से आमजनों की तरह ही बॉलीवुड (bollywood) सेलेब्स भी महीनों अपने-अपने घरों में कैद रहे। हालांकि, अब धीरे-धीरे सेलेब्स घर से बाहर निकलने लगे हैं। कुछ ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है तो कुछ शॉपिंग, क्लिनिक और टहलने भी निकलने लगे हैं। घर में करीब 10 महीने रहने के बाद बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) आखिरकार बाहर निकली। वे शनिवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आई। उनकी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान ऐश्वर्या अकेले नहीं पति अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन (aaradhya bachchan) भी साथ थे। बता दें कि घर में रहने के बावजूद बच्चन परिवार कोरोना संक्रामित हो गया था।
| Published : Jan 02 2021, 06:51 PM IST / Updated: Jan 05 2021, 10:31 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हालांकि, यह बात अभी क्लियर नहीं हुई है कि बच्चन फैमिली हैदराबाद किस सिलसिले में आई है या फिर वे यहां से विदेश की कोई फ्लाइट लेकर कहीं घूमने जा रहे हैं।
सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर भीड़ होने के कारण अभिषेक ने बेटी आराध्या का हाथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं ऐश भी बेटी का पूरा ध्यान रखे हुए थी।
अभिषेक बच्चन ने इस दौरान मिलिट्री प्रिंट वाली जैकेट पहन रखी थी। चेहरे पर मास्क और गॉगल लगा रखा था। वहीं, उनकी बेटी यानी आराध्या पिंक की ड्रेस में नजर आई।
एयरपोर्ट पर अभिषेक बेटी का हाथ थामे चल रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे-पीछे ऐश्वर्या राय चल रही है। वे चलते-चलते के साथ बातें भी कर रही थी।
पापा अभिषेक का हाथ थामे चल रही आराध्या ने चेहरे पर ड्रेस की मैचिंग का यानी पिंक कलर का मास्क लगा रखा था। वे गॉगल भी पहने थी।
10 महीने बाद घर से बाहर निकली ऐश्वर्या राय काले रंग की ड्रेस में नजर आई। उन्होंने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। ऐश के हाथ में एक बड़ा सा हैंड बैग भी था।
पति अभिषेक के पीछे-पीछे चलती पत्नी ऐश्वर्या राय। बॉडीगार्ड कपल की सिक्युरिटी के लिए हर पल दोनों के साथ थे।