- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बच्चन बहू से हो रही इनकी तुलना, आखिर कौन है टिक टॉक पर धमाल मचाने वाली यह लड़की
बच्चन बहू से हो रही इनकी तुलना, आखिर कौन है टिक टॉक पर धमाल मचाने वाली यह लड़की
मुंबई। ऐश्वर्या राय के फैन्स इंडिया ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। ऐश्वर्या का लुक ही नहीं बल्कि उनके बोलने, चलने और एक्टिंग की स्टाइल भी लोग अक्सर कॉपी करते नजर आते हैं। इसी बीच, एक मराठी एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे लोग ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बता रहे हैं। इस मराठी एक्ट्रेस का नाम मानसी नाइक है। मानसी नाइक टिक टॉक पर भी काफी पॉपुलर हैं। टिक टॉक के साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
115

मानसी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें मानसी का लुक फिल्म 'जोधा अकबर' की ऐश्वर्या से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है।
215
कोई मानसी को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल तो कोई उनकी कार्बन कॉपी बता रहा है।
315
मानसी के इंस्टाग्राम पर 9,44,346 फॉलोअर्स हैं। वहीं टिक-टॉक पर भी मानसी के 4 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं।
415
मानसी नाइक का जन्म 3 फरवरी, 1987 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ।
515
मानसी को मराठी फिल्मी गाने 'भागतोई रिक्शावाला' के लिए जाना जाता है।
615
इसके अलावा मानसी नाइक ने फिल्म 'मर्डर मिस्ट्री' में भी यादगार रोल किया है।
715
मराठी कॉमेडी फिल्म 'जलसा' के एक गाने बाई वद्यावर या में भी मानसी ने परफॉर्म किया है।
815
यह गाना लीजेंडरी मराठी एक्टर नीलु फूले को डेडिकेटेड किया गया है। गाना आनंद शिंदे ने गाया है।
915
मानसी नाइक बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं, जैसी ऐश्वर्या राय अपने करियर के शुरुआती दिनों में दिखती थीं।
1015
मानसी ने 2012 में मराठी फिल्म 'कुटुम्ब' से डेब्यू किया था।
1115
बता दें कि मानसी की तरह ही सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को भी ऐश्वर्या की हमशक्ल कहा जाता है।
1215
मानसी नाइक, मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है।
1315
मानसी ने मराठी में जबरदस्त, टारगेट, कुटुंब जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
1415
इसके अलावा मानसी टीवी शो में भी काम करती आई हैं। उन्होंने चार दिवस ससुचे, चला हवा येअु द् या जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।
1515
मानसी नाइक का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos