- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- पत्नी काजोल और बच्चों के साथ जुहू के इस आलीशान बंगले में रहते हैं अजय देवगन, अंदर से दिखता है ऐसा
पत्नी काजोल और बच्चों के साथ जुहू के इस आलीशान बंगले में रहते हैं अजय देवगन, अंदर से दिखता है ऐसा
मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्टअवेटेड फिल्म 'मैदान' (Maidan) की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म अगले साल यानी 2021 में 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इरा पर बेस्ड यह मूवी पहले अगस्त, 2021 में रिलीज होनी थी लेकिन अब यह अगले साल दशहरे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साउथ की एक्ट्रेस प्रियमणि भी नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच के किरदार में नजर आएंगे। वैसे, शर्मीले स्वभाव वाले अजय देवगन की लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस है। अजय देवगन फैमिली के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहते हैं। यहां उनका अपना बंगला है, जिसका नाम 'शिवशक्ति' है। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं अजय देवगन के लग्जीरियस बंगले की तस्वीरें।
| Published : Dec 15 2020, 08:55 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अजय देवगन और काजोल के बंगले में वुडनवर्क का काम किया गया है। साथ ही घर की दीवारों को सफेद रंग से पोता गया है। साथ ही घर की दीवारों को खूबसूरत पेंटिंग से सजाया गया है।
काजोल ने अपने घर का हर एक कोना बेहद खूबसूरती से सजाया है। उनके घर में सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें स्विमिंग पूल, जिम, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स रूम और बड़ा सा गार्डन भी है।
काजोल के घर में व्हाइट एंड ब्राउन कलर के वुडन फर्नीचर्स हैं। सफेद रंग के फर्नीचर और लाइट कलर के पर्दे उनके घर को लैविश लुक देते हैं।
अजय देवगन के पास सिर्फ मुंबई में ही नहीं उनके पास दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक लंदन में भी एक प्राइवेट विला है।
लंदन के पार्क लेन इलाके में स्थित इस आलीशान विला की कीमत करीब 54 करोड़ रुपए है। अजय देवगन अक्सर फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने यहां जाते हैं।
अजय देवगन का अपना प्रोडक्शन हाउस Ajay Devgn Films है। उनकी इस कंपनी की वैल्यू करीब 100 करोड़ रु. है। बता दें, प्रोडक्शन हाउस ने काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' बनाई है।
घर की बालकनी से मुंबई शहर को निहारतीं काजोल, दूसरी ओर अजय देवगन।
शूटिंग से फ्री होकर फुर्सत के पलों में घर पर वक्त बितातीं काजोल।
पति अजय देवगन के साथ फुर्सत के पलों में काजोल।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी के साथ अपने घर में सेल्फी लेतीं काजोल।
घर में एक फोटोशूट के दौरान कुछ इस अंदाज में नजर आईं काजोल।
मां तनुजा के साथ अपने घर में एन्जॉय करतीं काजोल।