- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अजय देवगन की बेटी के चेहरे पर फिर ढेर सारा मेकअप देख लोग उड़ा रहे मजाक, बोले हीरोइन कभी मत बनना
अजय देवगन की बेटी के चेहरे पर फिर ढेर सारा मेकअप देख लोग उड़ा रहे मजाक, बोले हीरोइन कभी मत बनना
मुंबई. अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की कुछ फिर से फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटोज में न्यासा लाइट ब्लू कलर के लहंगा में बेहद खूबसूरत लग रही है। हालांकि, उन्होंने चेहरे पर ढेर सारा मेकअप लगा रखा है। मेकअप की वजह से न्यासा का रंग काफी साफ दिख रहा है और इसी वजह से लोग फिर से उसका मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने न्यासा की फोटो देखकर कहा प्लीज कभी हीरोइन मत बनना। इसी तरह अन्य लोगों ने भी न्यासा पर भद्दे कमेंट्स किए।
18

न्यासा ने लहंगा के साथ हाथों में मेहंदी और खुले बालों रखे हैं। उनका ओवरऑल लुक बहुत खूबसूरत लग रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटोज देख लोग न्यासा के रंग को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक ने पूछा- कितने किलो मेकअप ये है। एक अन्य बोला -ये इतनी खूबसूरत कैसे हो गई। वहीं एक अन्य ने सवाल किया- इसका रंग इतना साफ कैसे हो गया।
28
एक ने न्यासा को लताड़ लगाते हुए कहा- लोग यहां कोरोना वायरस के चलते घर से बाहर नहीं निकल रहे और इस पार्टीज अटैंड करने से फुर्सत नहीं मिल रही है। एक ने आश्यर्च जताते हुए लिखा- ये अचानक से इतनी सुंदर कैसे हो गई क्या कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।
38
न्यासा पापा के बेहद करीब है। बता दें, न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।
48
20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा 16 साल की हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं।
58
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।
68
मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें।
78
काजोल ने कुछ टाइम पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "न्यासा इस समय बेकिंग में हाथ आजमा रही हैं और न्यासा को बेकिंग करना काफी पसंद भी है।"
88
काजोल अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos