- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- रातोंरात गायब हो गई थी अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, गुपचुप की शादी अब कर रही करोड़ों का बिजनेस
रातोंरात गायब हो गई थी अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, गुपचुप की शादी अब कर रही करोड़ों का बिजनेस
मुंबई. 90 के दशक में आई फेमस एक्ट्रेस आयशा जुल्का लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं। खिलाड़ी, वक्त हमारा है, दिल की बाजी, जय किशन जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करने वाली आयशा 2006 तक तो लगातार फिल्मों में नजर आईं। फिर अचानक वे इंडस्ट्री से गायब हो गई। इसके बाद उन्होंने 2003 में बिजनेसमैन समीर वाशी से गुपचुप शादी कर ली। बात आज की करें तो वह पति के साथ मिलकर करोड़ों का बिजनेस करती हैं। अब वे फिल्मों में कम ही एक्टिव है। बात आज की करें तो वे अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही है।

आयशा ने 1992 में फिल्म खिलाड़ी में काम किया, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। फिल्म जबर्दस्त हिट हुई और दोनों रातोंरात स्टार बन गए। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आईं। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी नजर आने लगी थी। कुछ समय तक दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और ब्रेकअप हो गया।
आयशा फिल्मों से दूर गुमनाम जिंदगी जी रही हैं, हालांकि इसके बावजूद करोड़ों रुपए कमा रही हैं। आयशा फिल्में छोड़ने के बाद बिजनेस की दुनिया में आ गई, जहां नाम के साथ-साथ पैसे भी कमा रही हैं। आज आयशा करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है।
इन दिनों वे एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी संभाल रही हैं, जिसका नाम सैमरॉक डेवलेपर्स है, ये उन्होंने अपने पति समीर वाशी के साथ मिलकर शुरू की थी।
इस कंपनी के जरिए वह मुंबई से लेकर गुजरात में कई आवासीय, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट बना चुकी हैं। इसके साथ ही उनका गोवा में भी एक रिसॉर्ट चलता है, मुंबई में भी अनंता नाम से उनका स्पा बिजनेस है।
आयशा एक बेहतरीन डिजाइनर भी है, उनकी एडीशंस नाम से एक क्लोदिंग लाइन भी है। इन सभी बिजनेस को मिला दिया जाए, तो उनका सलाना टर्नओवर अरबों रुपए का है।
47 साल की आयशा का जन्म श्रीनगर में हुआ। वो इंडस्ट्री की अपने समय की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ना केवल बॉलीवुड बल्कि उड़िया, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कुर्बान, जो जीता वहीं सिकंदर, खिलाड़ी, मेहरबान, दलाल, बलमा, वक्त हमारा है, रंग, संग्राम और मासूम जैसी फिल्मों में काम किया।
फिल्म कुर्बान में सलमान खान के साथ आयशा जुल्का।