- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस के घर की एंट्री है बेहद खास, अंदर से ऐसा दिखता है आलीशान बंगला
अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस के घर की एंट्री है बेहद खास, अंदर से ऐसा दिखता है आलीशान बंगला
मुंबई. फिल्म बेबी और नाम शबाना में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू के मुंबई वाले घर की कुछ फोटोज सामने आई है। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने घर की फोटोज शेयर की है। उनका ये अपार्टमेंट अंदर से दिखने में बेहद खूबसूरत है। बता दें कि कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने घरों में कैद है। तापसी भी फैमिली के साथ इसी घर में टाइम स्पेंड कर रही है। उनकी पास कुछ फिल्में है, जिनकी शूटिंग फिलहाल रूकी हुई है।
| Published : Apr 27 2020, 01:25 PM IST / Updated: Apr 28 2020, 10:25 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
तापसी ने हाल ही में अपने घर से जुड़ी बातें फैंस को बताई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबी पोस्ट के जरिए बताया था कि कैसे उन्होंने मुंबई जैसे शहर में अपना खुद का घर लिया और इसे उनके परिवार ने आकर पूरा कर दिया। तापसी की इस पोस्ट के बाद फैंस में ये जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर उनका घर अंदर से कैसा लगता है।
एक्ट्रेस ने उन दिनों को याद किया था जब उन्होंने अपने मुंबई के घर में एंट्री की थी और इसका इंटीरियर करवाया था।
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें नेम प्लेट ज्यादा पसंद नहीं इसीलिए वो अपने घर के बाहर एक ऐसा चिन्ह रखना चाहती थी जो उनके व्यक्तित्व को बयान करें और इसीलिए घर के बाहर एक उड़ती हुई चिड़िया का आइकन लगवाया है।
तापसी के इस घर का इंटीरियर उनकी बहन शगुन ने साथ मिलकर किया है। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए दी है।
तापसी ने बताया कि खुद के अपार्टमेंट में शिफ्ट होने से पहले काफी स्ट्रगल करना पड़ा। तापसी ने बताया था एक्टर के लिए घर ढूंढना बहुत मुश्किल है।
उन्होंने बताया था - एक सिंगल एक्टर को कोई भी किराए पर मकान नहीं देना चाहता है। वे हमारे जॉब पर भरोसा नहीं करते हैं। लोग 500 रुपए खर्च कर थिएटर में जाकर हमें लाइव देख सकते हैं, हम एक ही समाज में नहीं रह सकते हैं।
तापसी कई बार घर पर ही डांस की प्रैक्टिस करती है।
तापसी के घर का लिविंग एरिया।