- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 19 साल पहले इस एक शर्त पर ट्विंकल खन्ना ने की थी अक्षय से शादी, देखें Wedding Album
19 साल पहले इस एक शर्त पर ट्विंकल खन्ना ने की थी अक्षय से शादी, देखें Wedding Album
मुंबई. बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की जोड़ी है। इनकी शादी को आज 19 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने आज ही के दिन 2001 में शादी की थी। ट्विंकल ने शादी के बाद बॉलीवुड से दूरियां बना ली है, लेकिन उन्हें इवेंट्स में या फिर फंक्शन्स में देखा जाता है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज और वीडियोज में आज भी इनके बीच शानदार बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
18

अक्षय और ट्विंकल ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि उनकी ट्विंकल से मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय पहली नजर में ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे थे। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने अपनी अक्षय के साथ लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।
38
इंटरव्यू में ट्विंकल ने ये भी कहा था कि उन्होंने अक्षय को 15 दिनों के लिए अपना ब्वॉयफ्रेंड भी बना लिया था। ऐसे में दोनों ने कुछ वक्त साथ में गुजारा और फिर अंत में अपने रिश्ते को एक नाम देने यानी की शादी करने का फैसला लिया।
48
अक्षय कुमार ट्विंकल से जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे, लेकिन ट्विंकल का करियर उस वक्त अच्छा चल रहा था और वो अपने करियर को थोड़ा और वक्त देना चाहती थीं।
58
वहीं, अक्षय चाहते थे कि ट्विंकल फिल्मों में काम ना करें। ऐसे में अक्षय ने जब ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया तो उस वक्त उनकी मूवी 'मेला' रिलीज होने वाली थी। इस पर मूवी के लिए ट्विंकल ने अक्षय से शर्त रखी कि अगर ये फिल्म फ्लॉप हुई तो वो उनसे शादी कर लेंगी और आखिर में फिल्म फ्लॉप हो गई औप ट्विंकल ने अक्षय से शादी कर ली।
68
अक्षय के साथ शादी के बाद ही ट्विंकल ने फिल्मों से दूरियां बना ली और परिवार को वक्त देने लगीं। वो आज भले ही फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं लेकिन बतौर राइटर वो अच्छा नाम कमा चुकी हैं। उनकी किताबें भी लिखी है।
78
बेटा और पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार।
88
बेटी और पत्नी के साथ अक्षय कुमार।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos