- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- होने वाले ससुरालवालों के सामने रणबीर कपूर संग रोमांटिक दिखी नीतू सिंह की बहू, नहीं था खुशी का ठिकाना
होने वाले ससुरालवालों के सामने रणबीर कपूर संग रोमांटिक दिखी नीतू सिंह की बहू, नहीं था खुशी का ठिकाना
मुंबई. दुनियाभर में क्रिसमस (christmas) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी फैमिली के साथ इस मौके पर डिनर एन्जॉय किया। करीना कपूर (kareena kapoor) से लेकर आलिया भट्ट (alia bhatt) तक ने क्रिसमस पर डिनर पार्टी ऑर्गेनाइज की। हर साल की तरह इस साल भी कपूर खानदान एकसाथ मिलकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में कपूर खानदान की होने वाली दो बहुएं यानी आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद थी। कपूर खानदान के सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक फोटो में अपने होने वाले ससुरालवालों के सामने ही आलिया भट्ट ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (randhir kapoor) के साथ रोमांटिक नजर आई। इस दौरान जैसे ही रणबीर ने आलिया को गले लगाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
| Published : Dec 26 2020, 12:36 PM IST / Updated: Dec 27 2020, 10:32 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
एक फोटो में आलिया अपने होने वाली सास नीतू सिंह के साथ पोज देती नजर आई। फोटो में आलिया की बहन शाहिन और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आए।
क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक फोटो में तैमूर पापा सैफ के कंधे पर बैठकर बेहद एक्साइटेड नजर आया। वहीं, करीना भी काफी खुश नजर आई।
प्रेग्नेंट करीना सेलिब्रेशन के दौरान बहन करिश्मा कपूर, बुआ रीमा जैन, भाभी आनिशा मल्होत्रा, तारा सुतारिया के साथ पोज देती नजर आई। करीना ग्रीन और गोल्डन रंग के कुर्ते बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
मम्मी करिश्मा कपूर बेटी समायरा को अकेल छोड़कर कहीं चली तो वो काफी परेशान नजर आई। देर तक मम्मी को खोजती रही।
कपूर खानदान की क्रिसमस पार्टी में करीना की बेटा तैमूर डांस करता नजर आया। ये देख मामा आदर जैन काफी खुश हुए। करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटे का डांस करते वीडियो शेयर किया है।
क्रिसमस सेलिब्रेशन में अपनी बुआ सोहा अली खान और फूफा कुणाल खेमू के साथ पोज देते नजर आया सैफ का बेटा इब्राहिम अली खान। इस मौके इब्राहिम ने बुआ को गले लगा रखा था।
सैफ की बहन सोहा अली खान के साथ रोमांटिक नजर आए पति कुणाल खेमू। कुणाल ने खुश होकर पत्नी सोहा को गले लगा रखा था।
आलिया भट्ट ने भी क्रिसमस पर अपने घर डिनर पार्टी रखी। इस मौके पर होने वाली सास नीतू सिंह, ननद रिद्धिमा कपूर, बहन शाहिन भट्ट, मां सोनी राजदान और दोस्त अयान मुखर्जी नजर आए।