- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- चांदी के शोपीस और एंटीक पेटिंग से सजा है अमिताभ का बंगला, कीमत है 160 करोड़ : Inside Photos
चांदी के शोपीस और एंटीक पेटिंग से सजा है अमिताभ का बंगला, कीमत है 160 करोड़ : Inside Photos
मुंबई. अमिताभ बच्चन का इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 7 नवंबर, 1969 को फिल्म सात हिन्दुस्तानी से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, ये फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। आपको बता दें कि 77 की उम्र में भी अमिताभ एक्टिव हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले अमिताभ मुंबई में जुहू स्थित लग्जीरियस बंगले जलसा में रहते हैं। 10 हजार से ज्यादा स्क्वेयर फीट में फैले इस बंगले की कीमत करीब 160 करोड़ रुपए हैं। बिग बी के इस बंगले का इंटीरियर भी देखने लायक है। बंगले के इंटीरियर को चांदी के शोपीस और एंटिक पेंटिंग्स से सजा रखा है। इतना ही नहीं बंगले की फ्लोरिंग और सिलिंग को भी तंजोर पेंटिंग से सजा रखा है।
15

अमिताभ के बंगले में एक दीवार ऐसी भी है जिसमें उनके बचपन से लेकर अभी तक की फोटोज के पोट्रेट लगे हैं। इन फोटोज में बिग बी मां तेजी बच्चन, पिता हरिवंशराय बच्चन, पत्नी जया, बच्चों अभिषेक और श्वेता में नजर आ रहे हैं।
25
बिग बी का दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं गुजरा है। इस बंगले की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए हैं।
35
'जनक' में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं।
45
बिग बी का एक और घर है वास्ता, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है।
55
2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला अपनी पोती आराध्या के लिए खरीदी था। इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos