- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- 5 आलीशान बंगलों के मालिक हैं 78 साल के अमिताभ बच्चन, फिर भी बरसों से रह रहे इस घर में, ये है वजह
5 आलीशान बंगलों के मालिक हैं 78 साल के अमिताभ बच्चन, फिर भी बरसों से रह रहे इस घर में, ये है वजह
मुंबई. कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले मेगा स्टार अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) 78 साल के हो गए हैं। उनका जन्म मशहूर कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन (harivansh rai bachchan) और तेजी बच्चन (teji bachchan) के घर हुआ था। 11 अक्टूबर, 1942 को यूपी (up) में जन्में अमिताभ मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में कॉमेडी एक्टर और फिल्ममेकर महमूद के घर पर रहा करते थे। उस दौरान उनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं था। हालांकि, आज की बात करें तो वे 5 बंगलों के मालिक हैं। लेकिन वे बरसों से अपने जलसा बंगले में ही फैमिली के साथ रह रहे हैं। उनके बंगलों के नाम जलसा, प्रतीक्षा, जनक, वत्स आदि। आज बिग बी के जन्मदिन पर आपको उनके जलसा बंगले की कुछ शानदार फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
| Published : Oct 11 2020, 12:14 PM IST / Updated: Oct 15 2020, 11:09 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बड़े बंगले हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। ये दो मंजिला बंगला करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।
उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। प्रतीक्षा में सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है। माता-पिता के गुजर जाने के बाद उनका मन प्रतीक्षा में नहीं लगा और वे बीवी-बच्चों के साथ जलसा में शिफ्ट हो गए।
जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था।
इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है।
2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है, जिसमें नेचुरल चीजों की भरमार है।
बिग बी की फर्स्ट प्रियॉरिटी कम्फर्ट है, फिर चाहे बात घर की हो या कपड़ों की। उनके बंगले की फ्लोरिंग इटैलियन मार्बल की है। वहीं, बाथरूम फिटिंग्स को खासतौर पर फ्रांस और जर्मनी से मंगवाया गया है।
वत्स बंगला जुहू में स्थित है। इस बंगले को बच्चन परिवार ने एक बैंक को लीज पर दिया हुआ है।
अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा वास्तव में काफी खूबसूरत है। घर के अंदर की सजावट किसी राजमहल से कम नहीं है।
बंगले की भव्यता बेशकीमती फर्नीचर और महंगे सजावटी सामान जलसा को पैलेस जैसा लुक देते हैं।
जलसा की रंगीन दीवारों पर घर के सदस्यों की फोटोज हर तरफ देखने को मिलती हैं।
घर की एक पूरी दीवार को फोटोज के जोन में बदला है। दीवार पर अभिषेक, अमिताभ, जया, ऐश्वर्या और आराध्या की कई फोटोज लगी हैं।
बिग बी को किताबों का भी बहुत शौक है। वहीं जलसा में महंगी पेंटिग्स भी देखने को मिलती हैं। ज्यादातर पेंटिग्स मशहूर चित्रकारों की हैं।
घर की भीतरी छत पर बड़े-बड़े झूमर लगे हैं। सजावट का एक एक सामान बहुत सोच समझकर खरीदा गया है।
बंगला जितना अंदर से शानदार है उतना ही बाहर से दिखने में भी बेहतरीन है।
अमिताभ के बंगले के बारे में ये भी कहा जाता है कि इसे काफी खूबसूरत और महंगी चीजों से सजाया गया है।