- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अमिताभ को याद आई 'अमर अकबर एंथोनी', 43 साल बाद अब दुनिया में नहीं हैं फिल्म के ये 10 स्टार्स
अमिताभ को याद आई 'अमर अकबर एंथोनी', 43 साल बाद अब दुनिया में नहीं हैं फिल्म के ये 10 स्टार्स
मुंबई. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी 43 साल पुरानी फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के मुहूर्त की फोटो शेयर की है। इसमें वे फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई, परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह, विनोद खन्ना और धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं। बिग बी ने इसके साथ बताया है कि 'अमर अकबर एंथोनी' सिर्फ मुंबई के 25 थिएटर्स में 25 सप्ताह तक चली थी। धर्मेंद्र ने फिल्म का मुहूर्त क्लैप दिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म से जुड़े करीब 10 सेलेब्स अब इस दुनिया में नहीं है। इस फिल्म के लिए अमिताभ को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
111

'अमर अकबर एंथोनी' में अमर के किरदार में विनोद खन्ना, अकबर के रोल में ऋषि कपूर और एंथोनी की भूमिका में अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। पहले अमर का रोल धर्मेंद्र को ऑफर किया गया था। जब वे मनमोहन देसाई के साथ 'चाचा भतीजा' की शूटिंग कर रहे थे। तब देसाई ने उन्हें अमर का रोल ऑफर किया। लेकिन तब धर्मेंद्र कई अन्य फिल्मों में व्यस्त थे और अपने शेड्यूल को छोटा करना चाहते थे। इसलिए उन्हें देसाई का ऑफर ठुकरा दिया। इससे उनके अहम को ठेस पहुंची और उन्होंने तुरंत विनोद खन्ना को कास्ट कर लिया।
211
फिल्म में अमर का रोल विनोद खन्ना ने प्ले किया था। उनकी मौत कैंसर की वजह से 27 अप्रैल 2017 में हुई थी।
311
फिल्म में जेनी का किरदार परवीन बाबी ने निभाया था। परवीन की मौत 20 जनवरी 2005 में हुई।
411
किशन लाल का रोल प्राण ने निभाया था। उनका निधन 12 जुलाई 2013 में हुआ।
511
फिल्म में भारती का रोल निरूपा रॉय ने निभाया था। उनका निधन 13 अक्टूबर 2004 को हुआ।
611
फिल्म के लेखक कादर खान का निधन 31 दिसंबर 2018 को हुआ।
711
रॉबर्ट का किरदार जीवन ने निभाया था। जीवन की मौत 10 जून 1987 को हुई।
811
तैयब अली का रोल प्ले करने वाले मुकरी का निधन 4 सितंबर 2000 को हुआ।
911
सुपरटेंडेंट खन्ना का किरदार निभाने वाले कमल कपूर का निधन 2 अगस्त 2010 में हुआ।
1011
जेबिस्को का रोल यूसुफ खान ने निभाया था। उनकी मौत 1984 में हुई।
1111
कैथोलिक प्राइस्ट का रोल प्ले करने वाले नासीर हुसैन की मौत 16 अक्टूबर 1987 को हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos