- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब पत्नी नहीं गर्लफ्रेंड थीं सुनीता, वो ही उठाती थीं अनिल कपूर का खर्च, खस्ता थे एक्टर के हालात
जब पत्नी नहीं गर्लफ्रेंड थीं सुनीता, वो ही उठाती थीं अनिल कपूर का खर्च, खस्ता थे एक्टर के हालात
मुंबई. अनिल कपूर 63 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1956 को हुआ था। अनिल इस उम्र में भी बेहद एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पालगपंती रिलीद हुई है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म मंगल और तख्त हैं। ये दोनों फिल्में 2020 में रिलीज होगी। आपको बता दें कि कई हिट फिल्मों में काम करने वाले अनिल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल कपूर के हालात इतने खस्ता थे कि उनके पास टैक्सी तक का किराया देने के पैसे नहीं हुआ करते थे। उनकी पत्नी सुनीता जब उनकी गर्लफ्रेंड थी तो वो ही उनका सारा खर्च उठाती थी।
15

जब अनिल कपूर और सुनीता की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता जानी-मानी मॉडल। अनिल, सुनीता को देखकर पहली ही नजर में उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। फाइनली, उनके दोस्तों ने सुनीता का नंबर लाकर दिया था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अनिल ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'सुनीता से फोन पर बात करने के दौरान एक दिन उसने मिलने की बात कही। वे तैयार हो गए तब सुनीता ने पूछा कितनी देर में पहुंच जाओगे। तब मैंने कहा दो घंटे में। सुनीता ने कहा इतना वक्त क्यों, तब मैंने कहा, मैं बस से आऊंगा तो इतना वक्त तो लगेगा ही। उन्होंने कहा बस क्यों आ रहे हो, मैंने उन्हें साफ बताया मेरे पास उतने ही पैसे हैं।' तब सुनीता ने अनिल से कहा, 'आप कैब कर लो, मैं यहां उन्हें पैसे दे दूंगी।' इस डेट के बाद दोनों ने साथ घूमना शुरू कर दिया। और आखिरकार अनिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया और बात शादी तक आ गई।
35
करियर के शुरुआती दौर में अनिल को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलना शुरू हुए थे। अनिल ने 'हमारे-तुम्हारे' (1979), 'शक्ति' (1982) जैसी फिल्मों में साइड रोल किए। उन्हें 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' में बतौर लीड एक्टर का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद 1984 में आई फिल्म 'मशाल' से उन्हें पहचान मिली। इसी बीच अनिल ने सुनीता से शादी करने का फैसला किया।
45
दोनों की शादी पर परिवारवालों को आपत्ति नहीं थी, लेकिन अनिल के बॉलीवुड के दोस्तों को आपत्ति थी। उन्होंने अनिल को सलाह दी कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। दोस्तों की बात मानकर अनिल ने दो बार शादी की डेट भी टाल दी। जब अनिल ने दूसरी बार शादी की डेट टाली तो सुनीता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं चलेगा।
55
एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि पैसों की कमी के कारण वे सुनीता से शादी नहीं कर पा रहे थे। कुछ तो दोस्तों के कहने पर और कुछ पैसों की कमी के कारण उन्हें दो बार शादी टालनी भी पड़ी थी। लंबी मशक्कत के बाद उन्हें सुभाष घई की फिल्म 'मेरी जंग' मिली थी। जैसे ही उन्होंने फिल्म साइन की थी और उन्हें साइनिंग अमाउंट मिला था उन्होंने तुरंत शादी करने का फैसला किया था। फिल्म साइन करने के दूसरे ही दिन उन्होंने शादी की थी। दोनों ने 19 मई, 1984 को शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos