- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कार का इंतजार करते करते ठंड में ठिठुरती रही शाहरुख की पत्नी, बैठना पड़ा सीढ़ियों पर
कार का इंतजार करते करते ठंड में ठिठुरती रही शाहरुख की पत्नी, बैठना पड़ा सीढ़ियों पर
मुंबई. शनिवार रात मुकेश अंबानी की बेटी और बिजनेस वुमन ईशा अंबानी पिरामल ने जैसलमेर की स्कूल गर्ल्स के लिए एक चैरिटी इवेंट का आयोजन किया। यह चैरिटी इवेंट एक ऑक्शन था जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इवेंट से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई एक फोटो में 62 साल के अनिल कपूर पत्नी सुनीता का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। अनिल जहां ब्लैक कलर के सूट में थे वहीं पत्नी सुनीता रेड कलर के आउटफिट में स्पॉट हुईं। ईशा अंबानी ने प्लीटेड होलोग्राफिक गाउन पहना था। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया और बालों को खुले रखा था। अंबानी की बहू श्लोका मेहता भी पति आकाश अंबानी के साथ नजर आईं। ब्लैक आउटफिट में दोनों एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे।
18

इवेंट से जुड़ी एक फोटो सामने आई हैं जिसमें शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ठंड में ठिठुरती नजर आ रही है। दरअसल, इवेंट के बाद गौरी अअपनी कार का इंतजार कर रही थी। कार आने में देरी हो रही थी और उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगने लगी थी तो वे सीढ़ियों पर ही बैठ गईं। इवेंट में रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिा डिसूजा के साथ दिखे। जेनेलिया पीच कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं वहीं रितेश ब्लैक पैंट और पर्पल कोट में स्पॉट हुए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता और बेटा आकाश अंबानी।
38
पति आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर और हुमा कुरैशी।
48
भूमि पेडनेकर, श्वेता बच्चन और नेहा धूपिया।
58
ईशा अंबानी और सोनम कपूर।
68
स्वरा भास्कर और बेटी के साथ अनुपमा चोपड़ा।
78
कियारा अडवाणी और गौरी खान।
88
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos