- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखी मलाइका अरोड़ा तो हाथ में सैंडल लिए नंगे पैर नजर आई बहन जाह्नवी
अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखी मलाइका अरोड़ा तो हाथ में सैंडल लिए नंगे पैर नजर आई बहन जाह्नवी
मुंबई. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को 36 साल के हो गए हैं। फैन्स के साथ कई सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। इसी बीच उन्होंने अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ बर्थड सेलिब्रेट किया। अर्जुन शुक्रवार आधी रात को मुंबई की एक होटल में पार्टी दी। पार्टी में उनकी बहनें अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। वहीं, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रोहित धवन, जाह्नवी धवन, विजय देवरकोंडा सहित अन्य सेलेब्स पार्टी में शामिल होने पहुंचे। पार्टी में अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ नजर नहीं आई। वहीं, पार्टी में अर्जुन की बहन जाह्नवी कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सामने आई फोटो में जाह्नवी हाथों में सैंडल लिए और नंगे पैर नजर आ रही है। नीचे देखे अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...

बड़े भैया की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर काले रंग का टॉप और रीप्ड जीन्स में नजर आई। उनके बाल खुले थे और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क पहन रखा था।
रणवीर सिंह भी अपने दोस्त अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में खुद कार ड्राइव करके पहुंचे।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और खुशी कपूर एक ही कार में पार्टी में शामिल होने पहुंची। इस दौरान खुशी फोन पर किसी से बात करने में बिजी नजर आई।
अर्जुन के खास दोस्तों में एक रणबीर कपूर भी पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आए। इस मौके पर दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर भी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई। इस दौरान जहां जाह्नवी मास्क लगाए दिखी, वहीं खुशी ने मास्क नहीं लगा रखा था।
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी अर्जुन कपूर को विश करने पार्टी में पहुंचे।
पार्टी में वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन पत्नी जाह्नवी के साथ पहुंचे थे।
आदित्य रॉय कपूर भी दोस्त अर्जुन कपूर को बर्थडे विश करने पार्टी में शामिल हुए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।