- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- लॉकडाउन के बीच अर्जुन कपूर को आई मां की याद, लिखी इमोशनल पोस्ट बोले काश की आप मेरे साथ होती
लॉकडाउन के बीच अर्जुन कपूर को आई मां की याद, लिखी इमोशनल पोस्ट बोले काश की आप मेरे साथ होती
मुंबई. जहां, देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, स्टार्स घर में रहकर पुराने दिनों को याद कर रहे हैं और लोग, सेलेब्स फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर को डेथ एनीवर्सरी पर याद किया है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां के साथ पुरानी फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को याद किया है।
18

अर्जुन कपूर की मां को दुनिया छोड़े करीब 8 साल हो गए हैं। मोना कपूर का निधन 2012 में हो गया था। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा, 'आपको गए 8 साल हो गए। दुनिया आज थम सी गई है, लेकिन मेरी और अंशुला की दुनिया उस वक्त रूक गई थी जब आप हमें छोड़ गई थीं।'
28
एक्टर ने आगे लिखा, 'हमने सबकुछ समेटने की कोशिश की। कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ दिन मुश्किल, मैं पिछले 8 साल से बतौर एक्टर सर्वाइव कर रहा हूं, अंशुला ने भी अपना बिजनेस शुरू कर लिया है।'
38
'अंशुला ही घर को संभाल और चला रही है और मुझे कुछ भी जरूरत होती है तो मैं अंशुला के पास ही जाता हूं। इस वक्त दुनिया बदल गई है मां, मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस वक्त यहां होती, मैं आपके साथ ज्यादा समय बिता पाता।'
48
अर्जुन कपूर ने लिखा , 'क्योंकि जब आप थीं तो मैं वेट लूज करने और एक्टिंग क्लासेज के चलते, 'इश्कजादे' की शूटिंग के चलते आपकी कीमोथैरेपी के दौरान आपसे दूर ही रहा।'
58
अर्जुन कपूर पोस्ट के आखिरी में लिखते हैं, 'मां मैं आपसे प्यार करता हूं, मैं फोन पर चेक करता हूं लेकिन आपका नाम शो नहीं होता...मैं उम्मीद करता हूं कि आप जहां भी होंगी खुश होगीं और हमें देख रही होंगी।'
68
बता दें, अर्जुन कपूर की पहली फिल्म आने से पहले ही उनकी मां मोना कपूर का निधन हो गया था। उन्हें कैंसर था। वे बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं।
78
बोनी कपूर के मोना कपूर से दो बच्चे थे। अर्जुन और अंशुला कपूर। अर्जुन अपनी फैमिली में अपनी मां और बहन के काफी करीब हैं। कई बार उनकी ये भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए सामने आती रहती हैं।
88
बहरहाल, अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था। इसमें उनके अपोजिट कृति सेनन और संजय दत्त ने लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा अर्जुन करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में बिजी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos