मां की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने 34 साल बाद बताई दिल दहलाने वाली बात, जो कहा वो है बेहद शॉकिंग
First Published Nov 25, 2020, 6:05 PM IST
मुंबई. अर्जुन कपूर (arjun kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस (bhoot police) की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कर रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस को पोस्ट के जरिए अपडेट करते रहते हैं। इसके साथ ही अपने करीबियों को याद करते हुए अर्जुन कभी-कभी कुछ इंस्पिरेशनल बातें भी शेयर करते नजर आते हैं। अर्जुन ने जापानी फिलोस्फर दायसाकु इकेदा के विचारों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मां के प्यार और कठिनाइयों को कभी न भूलने की अपील की है। उन्होंने लिखा- कृपया अपनी मां के प्यार या उन कठिनाइयों को न भूलें जो उन्होंने आपके लिए सहन की हैं। मुझे विश्वास है कि जब तक लोग अपनी मां के प्यारे चेहरों की याद को अपने दिमाग में जीवित रखेंगे, तब तक वे कभी नहीं भटकेंगे।

अर्जुन अपनी मां मोना कपूर से काफी अटैच थे। उनकी मां ने ही उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया। कैंसर से पीड़ित मोना का 25 मार्च, 2012 को निधन हो गया था। उनको याद करते हुए कई बार अर्जुन सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं।

कुछ महीने पहले अर्जुन ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां जुड़ी कई बातें शेयर की है। वे आज भी अपनी मां को भूल नहीं पाए हैं।
Today's Poll
आप कितने खिलाड़ियों के साथ खेलना पसंद करते हैं?