- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- व्हील चेयर पर दिखी संजय दत्त की हीरोइन तो पति का हाथ थामे खुद को संभालती नजर आई नई दुल्हन गौहर खान
व्हील चेयर पर दिखी संजय दत्त की हीरोइन तो पति का हाथ थामे खुद को संभालती नजर आई नई दुल्हन गौहर खान
मुंबई. कोरोना की वजह से अभी भी लोगों की जिंदगी दहशत में ही गुजर रही है। अभी भी लोग कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तो कोरोना टीकाकरण का काम भी शुरू हो चुका है। महामारी के बीच आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वहीं, सेलेब्स अब मुंबई की सड़कों और एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। कई तो जिम के बाहर तो कुछ सैलून के बाहर भी स्पॉट हो रहे हैं।

संजय दत्त के साथ फिल्म पुलिसगिरी में काम करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई लंबे समय बाद एयरपोर्ट पर नजर आई। एयरपोर्ट पर प्राची व्हील चेयर पर थी। दरअसल, उनके पैर में चोट लग गई है जिसकी वजह से वे चल नहीं पा रही है।
हाल में में शादी के बंधन में बंधी नई नवेली दुल्हन गौहर खान पति जैद दरबार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। कभी वे पति के साथ रोमांटिक तो कभी जैद का हाथ थाम खुद को संभालते नजर आई।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार जिम के बाहर नजर आ रही है। सामने आई मलाइका की फोटोज में वे शॉर्ट्स और बोल्ड टॉप पहने नजर आ रही है। उनके बाल खुले और बिखरे दिख रहे हैं।
सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान सीमा ने सफेद टी-शर्ट, जीन्स और लॉन्ग बूट पहन रखे थे। उन्होंने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क भी पहन रखा था।
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस नीलम कोठरी अपनी दोस्त और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के साथ दिखी। दोनों ने ही कैमरामैन को पोज देने के लिए अपने चेहरे से मास्क हटा दिया था।
लंबे समय से फिल्मों से दूर जरीन खान बिना मास्क स्पॉट हुई। उन्होंने लाल रंग की चेक की शर्ट और जीन्स कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और वे काफी खुश दिख रही थी।
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के पिता का निधन हो गया है। वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने शनिवार सुबह रवाना हुए। उन्हें कालीन एयरपोर्ट पर देख गया।
सुनील शेट्टी पत्नी माना के साथ डिनर करने पहुंचे। कपल ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
इमरान हाशमी लंबे समय बाद जिम के बाहर दिखे। उन्होंने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। और कंधे पर बड़ा सा बैग टांग रखा था।