- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दीपिका पादुकोण से जैकलिन फर्नांडीस तक, ये हैं बॉलीवुड की वो एक्ट्रसेस जिनका विदेश में हुआ जन्म
दीपिका पादुकोण से जैकलिन फर्नांडीस तक, ये हैं बॉलीवुड की वो एक्ट्रसेस जिनका विदेश में हुआ जन्म
मुंबई. 'रेस 3' और 'किक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रीलंका में जन्मी जैकलिन आज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रसेस में से एक हैं। जैकलिन 2006 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इनकी तरह ही कई और एक्ट्रसेस हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडिया में अपनी पहचान बनाई है। इनका जन्म भले ही भारत में ना हुआ लेकिन वो सभी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। जैकलिन के बर्थडे के मौके पर उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका जन्म विदेशों में हुआ मगर फैंस के दिलों पर राज इंडिया में कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही उनका जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ, लेकिन आज वो भारत में हिंदी सिनेमा जगत में अच्छे मुकाम पर हैं। उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को हुआ था।
जैकलिन फर्नांडीस 'रेस 3' और 'किक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रीलंका में जन्मी जैकलिन आज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रसेस में से एक हैं।
कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में हुआ था। हिंदी सिनेमा जगत में आज वो बड़ा नाम हैं। उन्हें एक मध्य-पूर्वी एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, एक्ट्रेस के पिता कश्मीरी और मां ब्रिटिश से हैं।
रणबीर कपूर स्टारर 'रॉकस्टार' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का जन्म क्वींस, न्यूयॉर्क में हुआ था।
29 जुलाई, 1990 को स्टॉकहोम, स्वीडन में जन्मी एली अवराम को पहली बार बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। उन्हें फिल्मों में अक्सर आइटम नंबर करते देखा गया है।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। '2.0' जैसी फिल्मों में काम करके वो दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। उनका जन्म 31 जनवरी, 1992 को ब्रिटिश में हुआ था।
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा का जन्म फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में हुआ था। उन्होंने ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भारत चली आईं।
सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी का जन्म कनाडा में 13 मई, 1981 को हुआ था। पॉर्न इंडस्ट्री से उन्होंने बॉलीवुड तक का सफर तय किया। आज वो पॉर्न इंडस्ट्री से दूर सिनेमा के क्षेत्र में नाम कमा रही हैं और अपने पति और बच्चों के साथ लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।