- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से 'ड्रीमगर्ल' के डायरेक्टर ने की शादी, 13 साल से रिलेशनशिप में था कपल
लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से 'ड्रीमगर्ल' के डायरेक्टर ने की शादी, 13 साल से रिलेशनशिप में था कपल
मुंबई। सुपरहिट फिल्म 'ड्रीमगर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य शादी के बंधन में बंध चुके हैं। राज ने 12 दिसंबर को लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड वर्षा के साथ 7 फेरे लिए। शादी राज शांडिल्य के होमटाउन झांसी में हुई, जिसमें दोनों परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए। शादी के बाद राज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा-‘न्यूली मैरिड कपल… राज एंड वर्षा।’बता दें कि दूल्हा-दुल्हन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
15

फ्रेंड की सगाई में वर्षा से मिले थे राज : राज शांडिल्य अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड वर्षा कश्यप से पहली बार भोपाल में एक करीबी दोस्त की सगाई के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। वर्षा कश्यप भोपाल की ही रहने वाली हैं। राज और वर्षा शादी से पहले 13 साल तक रिलेशनशिप में रहे।
25
इंटीरियर डिजाइनर है राज की पत्नी : राज की पत्नी वर्षा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। राज ने खुद कुछ दिनों बताया था कि उनकी शादी होमटाउन झांसी में होगी, जिसमें फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
35
मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन : राज शांडिल्य के मुताबिक, शादी के बाद अब वो दोस्तों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। हालांकि यह कब होगा, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
45
कपिल के शो की स्क्रिप्ट लिख चुके राज : राज शांडिल्य कपिल शर्मा के 'कॉमेडी सर्कस' के लिए स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। उन्होंने कृष्णा और सुदेश लहरी के लिए 350 से ज्यादा स्क्रिप्ट लिखीं। इसके अलावा राज ने वेलकम बैक, फ्रीकी अली, भूमि, जबरिया जोड़ी जैसी कई फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखे हैं।
55
सगाई के दौरान वर्षा और दोस्तों के साथ राज शांडिल्य।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos