- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटे के रिसेप्शन में Javed Akhtar ने शबाना आजमी के साथ दिए पोज, फरहान- शिबानी की खुशी में शामिल हुए ये सेलेब्स
बेटे के रिसेप्शन में Javed Akhtar ने शबाना आजमी के साथ दिए पोज, फरहान- शिबानी की खुशी में शामिल हुए ये सेलेब्स
मुंबई. फरहान अख्तर (Farhan akhta) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। 19 फरवरी को फरहान ने खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शिबानी को अपना हमसफर बनाया। 21 फरवरी को मुंबई मेंदोनों ने सिविल मैरेज किया। इसके बाद कपल ने अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखा। जिसमें दोनों की फैमिली के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की। आइए नीचे देखते हैं कौन-कौन सेलेब्स रिसेप्शन में हुए शामिल...

जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के घर पर फरहान और शिबानी का रिसेप्शन पार्टी रखा गया। जहां बॉलीवुड से जुड़े कई सितारें शामिल हुए।
बेटे की खुशी में शामिल होने के लिए जावेद अख्तर भी पहुंचे। फरहान अख्तर जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं।
जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। जावेद अख्तर ने ब्लैक कुर्ता पर ब्लू जैकेट पहन रखा था। वहीं,शबाना आजमी ने व्हाइट प्रिटेंड सूट के साथ रेड चोकर पहन रखा था। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।
शबाना आजमी फरहान को बहुत प्यार करती हैं। सगाई से लेकर शादी तक हर रस्म में शबाना शामिल हुईं। बता दें कि शबाना और जावेद अख्तर ने 1984 में एक दूसरे का हाथ पकड़ा था।
वहीं, शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत किए। इस दौरान दोनों बहनें बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।
रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। वो ट्रांसपेरेंट साड़ी में बेहद हसीन नजर आईं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती शिबानी दांडेकर की अच्छी दोस्त हैं।
फरहान अख्तर के रिसेप्शन पार्टी में फरहा खान (farah khan) भी पहुंची। उन्होंने बैगनी कलर का सूट पहन रखा था। गले में एथेनिक हार पहन रखा था। वो इस आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं।
भाई की खुशी में जोया अख्तर ( Zoya Akhtar) भी शामिल हुईं। वो ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ पार्टी में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिये।
बता दें कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं। कुछ समय तक सबसे छुपाने के बाद दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था।
और पढ़ें:
SANJAY DUTT 400 करोड़ रुपये के मेगा बजट की फिल्म में आएंगे नजर, सेकंड वर्ल्ड वॉर पर बन रही मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।