- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- अरबाज से शादी के सवाल पर भड़की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया, कह दी इतनी बड़ी बात
अरबाज से शादी के सवाल पर भड़की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया, कह दी इतनी बड़ी बात
मुंबई. मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान लंबे समय से गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। अब कुछ दिनों से दोनों को लेकर शादी की खबरें तेजी से हैं। अब शादी के सवाल पर जॉर्जिया ने बयान दिया है। इससे पहले अरबाज खान ने भी मामले को लेकर बात की थी।
| Published : May 06 2020, 02:57 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लॉकडाउन के बीच जॉर्जिया और अरबाज साथ रह रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जॉर्जिया अरबाज से अपने शादी के प्लान पर बोलीं कि लोगों को जो समझना हो समझते रहें। अगर शादी होगी तो वह सबको खुद ब खुद पता चल जाएगा।
इससे पहले अरबाज खान ने जॉर्जिया से शादी के प्लान पर बात की थी। उन्होंने कहा था, क्या मैं अभी जिस सिनैरियो में हूं वहां खुश हूं? हां मैं बहुत खुश हूं। क्या मैं जॉर्जिया से डेटिंग कर रहा हूं? हां मैं उसे डेट कर रहा हूं।
जॉर्जिया को डेट करने की बात को लेकर अरबाज ने कहा था, 'मैं इस बात को कुबूल करता हूं और ऐसा न करना मूर्खता होगी, लेकिन जहां तक यह सवाल है कि मैं उनसे शादी करने वाला हूं या नहीं, किसे पता? और अगर पता होगा भी तो मुझे इस पर क्यों बोलना चाहिए? जब ऐसा होगा तो मैं घोषणा कर दूंगा।'
लॉकडाउन के पहले भी अरबाज और जॉर्जिया को कई बार साथ देखा जाता रहा है। वह उनके फैमिली फंक्शंस और आउटिंग में साथ भी होती थीं।
बता दें, अरबाज खान ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। इनसे उनका एक बेटा अरहान खान है। शादी के 19 साल बाद अब इनका तलाक हो चुका है।
इन दिनों मलाइका भी अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर भी काफी चर्चित हैं। हालांकि, उन्होंने भी कई बार कहा है कि जह शादी होगी तो सभी को पता चल जाएगा।
मलाइका और अर्जुन को भी कई बार साथ में वकेशन पर देखा जाता रहा है।
फोटो सोर्स- गूगल।