- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं, विराट कोहली ने बताया- किस मंथ में होंगे दो से तीन
प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं, विराट कोहली ने बताया- किस मंथ में होंगे दो से तीन
मुंबई. कोरोना काल में जहां बुरी खबरें सुनने को मिल रही है वहीं, कुछ अच्छी खबरें भी सामने आई है। करीना कपूर की प्रेग्नेंसी के बाद अब एक और खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि क्रिकेटर विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर की है और बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। विराट ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा- और अब हम तीन होने वाले है। ये खबर सुनते ही फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

विराट कोहली ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए जो फोटो लगाई है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप नजर आ रहा है। अनुष्का ने भी विराट जैसा ट्वीट कर फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है।
अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा- और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।
पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब उन्होंने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।
अनुष्का के इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। विराट और अनुष्का के फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्का ने साथ में काफी क्वालिटी समय बिताया। कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर ही आइसोलेशन में रहे थे और इस महामारी के खतरे को देखते हुए उन्होंने टीम के साथ यूएई जाना भी सही नहीं समझा और वे मुंबई से सीधे यूएई पहुंचे थे।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 12 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी काफी सीक्रेट रखी थी।
दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का-विराट का रिश्ता कुछ सालों का नहीं, बल्कि बचपन से है। दरअसल, अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे। विराट उस वक्त वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी और ये सब साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।