- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस काम के लिए अमिताभ-शाहरुख से भी ज्यादा पैसे लेती हैं प्रियंका, जानें बाकी सेलेब्स की फीस
इस काम के लिए अमिताभ-शाहरुख से भी ज्यादा पैसे लेती हैं प्रियंका, जानें बाकी सेलेब्स की फीस
मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स हों या फिर टीवी स्टार्स सभी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सेलेब्स आसानी से अपने फैंस से कनेक्ट हो पाते हैं। बहुत से ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि सेलिब्रिटीज इंस्टा पर पोस्ट शेयर करके भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। प्रियंका चोपड़ा सिनेमा जगत की एक मात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो एक पोस्ट के लिए अमिताभ-शाहरुख से भी ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सा स्टार कितने पैसे लेता है।

सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर्स HQ ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए लगभग 2.15 करोड़ रुपए मिलते हैं। पिछले साल वो इस लिस्ट में 19वें नंबर थीं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस 28वें पायदान पर हैं। लेकिन, बॉलीवुड से अकेली एक्ट्रेस हैं, जो इतनी फीस लेती हैं।
अमिताभ बच्चन फैंस से कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पिछले साल की रिपोर्ट की मानें तो बिग बी एक पोस्ट के लिए 40-45 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ना सिर्फ इंस्टाग्राम पर बल्कि उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च कर रखा है। वो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वाले एक्टर शाहरुख भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। शाहरुख अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 80-1 करोड़ चार्ज करते हैं।
फिल्म 'कबीर सिंह' से अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने वाले एक्टर शाहिद कपूर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 20-30 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इस फिल्म को करने के बाद से युवाओं में उनका क्रेज और प्रोड्यूसर्स में उनकी डिमांड बढ़ गई है।
सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर्स HQ की रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, भारतीय सेलिब्रिटीज में अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से आगे हैं। वो एक पोस्ट के लिए 2.20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वो 26वें स्थान पर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।