- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशन में होने के बावजूद 13 साल की इस लड़की को दिल दे बैठे थे जैकी श्रॉफ
गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशन में होने के बावजूद 13 साल की इस लड़की को दिल दे बैठे थे जैकी श्रॉफ
मुंबई. 62 साल के जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले जैकी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। जैकी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में होने के बाद वे आयशा दत्त (अब पत्नी) को दिल दे बैठे थे। बता दें कि 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके जैकी का बचपन काफी मुश्किलों में बीता। वे मुंबई की चॉल में रहते थे। इतना ही नहीं वे गलियों में दादागिरी काम भी करते थे।
17

जैकी ने जब पहली बार आयशा को देखा था तब वह 13 साल की थीं और स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी थीं। जैकी बिना कुछ सोचे आयशा के पास गए और अपने बारे में बताया। जैकी तो पहली नजर में ही आयशा के दीवाने हो गए थे। अगली बार दोनों की मुताकात रिकॉर्ड शॉप पर हुई।
27
आयशा कुछ रिकॉर्ड खरीदना चाहती थी, और जब जैकी ने उनकी मदद करने के लिए कहा तो आयशा को लगा कि यह लड़का अच्छा है। आयशा ने तब ही सोच लिया था कि वह इस शख्स से शादी करेंगी।
37
आयशा बड़े घर की थीं और उनकी लाइफस्टाइल जैकी से काफी अलग थी। लेकिन दोनों के बीच कभी पैसे नहीं आया। जैकी के साथ आयशा सड़कों पर घूमा करती थीं। उनके साथ बस में सफर करती थीं।
47
बता दें कि जैकी पहले से ही एक लड़की के साथ रिलेशन में थे। लेकिन वे आयशा को छोड़ना नहीं चाहते थे।
57
जैकी की गर्लफ्रेंड अमेरिका में रहती थी और जल्द ही भारत लौटकर उनसे शादी करने वाली थी। काफी सोच विचार करने के बाद जैकी ने अपनी गर्लफ्रेंड को सब सच बता दिया। जैकी ने आयशा को भी उस लड़की के बारे में बताया। आयशा के कहने पर ही जैकी ने उस लड़की को लेटर लिखा।
67
जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो आयशा की मां इससे खुश नहीं थीं। उन्होंने अपनी बेटी को लग्जरी लाइफस्टाइल दी थी, ऐसे में आयशा की मां को लगता था कि उनका ऐसे लड़के से शादी करना ठीक नहीं जो चॉल में रहता है।
77
आखिरकार दोनों के प्यार की जीत हुई। 5 जून 1987 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद आयशा ने टाइगर को जन्म दिया। इसके बाद कृष्णा श्रॉफ का जन्म हुआ।
Latest Videos