- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसी जया बच्चन, बेटी श्वेता को आई मां की याद तो लिखी इमोशनल पोस्ट
लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसी जया बच्चन, बेटी श्वेता को आई मां की याद तो लिखी इमोशनल पोस्ट
मुंबई. जया बच्चन आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, लेकिन इस खास मौके पर वो अपने परिवार से दूर दिल्ला में हैं। कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन की वजह से जया दिल्ली में फंसी हुई हैं। इस मौकेक पर उनके दोनों बच्चों ने उन्हें याद किया है और अभिषेक-श्वेता ने पुरानी फोटो शेयर करने के साथ ही उन्हें बर्थडे विश किया है।
17

अभिषेक बच्चन ने मां को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हर बच्चे का फेवरेट शब्द 'मां' होता है मेरा भी...हैप्पी बर्थडे मां. आप दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से फंस गई हैं और हम सब यहां मुंबई में हैं। हम आपको हर पल याद कर रहे हैं और आप हमारे दिल में हैं। आई लव यू।'
27
श्वेता बच्चन ने भी अपनी मां के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इसमें वो और अभिषेक बहुत छोटे थे। श्वेता ने लिखा, 'मैं अपने दिल में हमेशा आपको लेकर घूमती हूं। कहीं भी चली जाऊं लेकिन उसके बिना नही। हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू।'
37
अभिषेक और श्वेता दोनों ही मां जया बच्चन से क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण शो' में श्वेता ने इस बात का खुलासा किया था कि अभिषेक उनका लाडला है। वो अभिषेक को बहुत प्यार करती हैं।
47
वहीं, अभिषेक ने भी खुलासा किया था कि उनके पिता अमिताभ बच्चन श्वेता से बहुत प्यार करते हैं, वे अमिताभ की लाडली हैं।
57
अगर अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आए थे। इसमें तापसी पन्नू उनके अपोजिट लीड रोल में नजर आई थीं, साथ ही विक्की कौशल ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।
67
अभिषेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'लूडो', 'बिग बुल', 'बॉब बिश्वास' है। इसके अलावा वेब सीरीज 'ब्रीद 2' की भी चर्चा है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि इसमें अभिषेक नजर आ सकते हैं।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
Latest Videos